‘5 सीटें मिलें या 25, कांग्रेस स्वीकार करे’ सिद्दीकी के बयान पर दलवई बोले-26 सीटें क्यों लेंगे

New Delhi, 26 नवंबर . यूपी चुनाव 2027 से पहले प्रदेश की सियासत में सपा द्वारा कांग्रेस को 26 सीट दिए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. कांग्रेस-सपा नेताओं की बयानबाजी के बीच एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने कांग्रेस को सलाह दी है कि वे दी गई सीटों को स्वीकार करें, जबकि Maharashtra से कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि हम 26 सीटें क्यों लेंगे.

से बातचीत में नसीम सिद्दीकी ने कहा कि सीट-बंटवारा जमीनी हकीकतों के आधार पर होना चाहिए. उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का अच्छा-खासा प्रभाव है. सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को पूरे उत्तर प्रदेश चुनाव की जिम्मेदारी अखिलेश यादव पर छोड़ देनी चाहिए. वे जो भी फैसला लें. चाहे किसी पार्टी को 5 सीटें दें या 25, सभी को उसे स्वीकार कर लेना चाहिए. विपक्ष को भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर, आमने-सामने की लड़ाई लड़नी चाहिए. मेरा मानना है कि अखिलेश यादव ने जो भी फैसला लिया है, वह सोच-समझकर ही लिया होगा और बिल्कुल सही है.

वहीं, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि 26 सीटों पर कोई राजी नहीं होगा. 26 सीटें क्यों लेंगे? Samajwadi Party गठबंधन तोड़ने का काम कर रही है, इसलिए वे चीजें बिगाड़ रहे हैं, लोगों के बीच यही संदेश जाएगा. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि Samajwadi Party और कांग्रेस गठबंधन करेंगी. हमारी नेता प्रियंका गांधी मौजूद हैं और वे सभी मुद्दों को सुलझा लेंगी.

दूसरी ओर भाजपा ने सपा-कांग्रेस के सीट शेयरिंग के मुद्दे पर निशाना साधा. यूपी Government में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधनों के पीछे के इरादे न तो नेक हैं और न ही पवित्र. ये गठबंधन अपनी-अपनी पार्टियों के स्वार्थ को साधने के लिए बनाए गए हैं. कोई ‘सैफई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ के लिए काम कर रहा है तो कई ‘नेहरू-गांधी परिवार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ के लिए कर रहा है. वे India और उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा के लिए काम नहीं कर रहे हैं. भाजपा पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के साथ India और उत्तर प्रदेश की सेवा कर रहे हैं. इसलिए ये अपवित्र गठबंधन किसी भी हाल में सफल नहीं होंगे. वे आपस में ही लड़ते रहेंगे और 2027 में हम पूर्ण बहुमत के साथ Government बनाएंगे.

वहीं, संविधान दिवस का जिक्र करते हुए बिहार Government में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा संविधान में विश्वास रखा है. हमारा संविधान और लोकतंत्र हमें देश के प्रति वफादार रहना सिखाते हैं. जो लोग देश के प्रति वफादार हैं. वे ही संविधान के प्रति भी वफादार होंगे. देश हमारी मां है और मैं कहता हूं कि देश हमें सब कुछ देता है, हमें भी बदले में कुछ देना सीखना चाहिए. यही कारण है कि भाजपा का संविधान में विश्वास है और इसीलिए आज वह संविधान दिवस मना रही है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की एक प्रति लेकर पूरे देश में घूमते हैं, लेकिन उन्होंने कभी संविधान पढ़ा ही नहीं है. राहुल गांधी को इस देश के संविधान या यहां की लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भरोसा नहीं है. जब वे विदेश जाते हैं, तो देश के खिलाफ बोलते हैं. जो व्यक्ति देश के खिलाफ, उसकी आर्थिक व्यवस्था के खिलाफ और उसकी सैन्य ताकत के खिलाफ बोलता है, वह कभी देश के हित में नहीं सोच सकता.

–

डीकेएम/