5 नवंबर को करनाल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे अमित शाह: अर्चना गुप्ता

करनाल, 25 अक्टूबर . Haryana भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को करनाल में आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे. उन्होंने कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोरी के आरोप लगाने वाली कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का रहा है.

अर्चना गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जबकि भाजपा लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया के तथ्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए राज्यभर में अभियान चला रही है.

अर्चना गुप्ता ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ’ विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर भारतीय और हर हरियाणवी के पास जाने वाले हैं. जिस तरीके से राहुल गांधी हों, इंडिया गठबंधन हो या कांग्रेस और सीजेपी के लोग हों, हर रोज एक झूठ लेकर लोगों के बीच में जा रहे हैं और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. चाहे वोटर सूची का विषय हो या एसआईआर का विषय हो, जबकि एसआईआर पूरे India में अब बारहवीं बार हो रहा है. इसमें से दस बार कांग्रेस के शासनकाल में हुआ है.

उन्होंने कहा कि आज 13 करोड़ के करीब वोट ड्राफ्ट वोटर सूची से काटे गए हैं, जिनमें से 3 करोड़ लोगों की मृत्यु हो चुकी है, 6 करोड़ लोग स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं. 1 करोड़ लोगों की डुप्लीकेट वोट बनी हुई थी और 3 करोड़ लोग तीन बार घर जाने के बाद भी अनट्रेसेबल हैं. ऐसी परिस्थिति में जब ड्राफ्ट वोटर रोल केवल बनाया गया है और अगर किसी की भी 0.01 प्रतिशत संभावना है कि उसकी वोट कट गया है तो वह फॉर्म-6 भरकर अपनी वोट दोबारा बनवा सकता है.

Haryana भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इतने पारदर्शी तरीके से काम करने के बाद भी आज कांग्रेस पूरे India में अराजकता फैलाने का काम कर रही है और अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रही है. वे सोच रहे हैं कि India को बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका जैसा बना देंगे, लेकिन जनता उनके इन मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी. जो तथ्य हैं और जो सच है, उसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे. इसी कड़ी में हर जिले और हर Lok Sabha क्षेत्र में पदयात्राएं होंगी. करनाल Lok Sabha पदयात्रा में गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित होंगे.

उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को एक बड़ी पदयात्रा आयोजित होगी. सुबह 10 बजे गृह मंत्री जी इसमें शामिल होंगे. फिलहाल सेक्टर-12 के मार्केट ग्राउंड से महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक पदयात्रा का प्रस्ताव है, लेकिन हम जाकर मार्ग का निरीक्षण करेंगे.

अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस आज सत्ता से बाहर हो चुकी है और जिस भी प्रदेश में चुनाव लड़ रही है, वहां उसका सूपड़ा साफ हो रहा है. लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है लेकिन नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वह सही और तथ्य आधारित मुद्दे उठाए. नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी यह नहीं होती कि जब भी विदेश जाएं तो भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते-करते India की ही आलोचना शुरू कर दें. भाजपा का अपमान करते-करते देश का अपमान करना शुरू कर दें.

उन्होंने कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष की यह भी जिम्मेदारी है कि देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखें. Political पार्टियां आती-जाती रहेंगी, लेकिन राष्ट्र सर्वोपरि रहेगा. इसी भावना के साथ Prime Minister Narendra Modi जी पिछले 12 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष के लिए सत्ता प्राथमिकता है, राष्ट्र प्राथमिकता नहीं है.

–

एएमटी/