दक्षिण चीन सागर में बचाए गए 47 वियतनामी नागरिकों को वियतनाम को सौंपा गया

बीजिंग, 27 जुलाई . चीनी यातायात व परिवहन मंत्रालय के दक्षिण चीन सागर बचाव व राहत ब्यूरो के एक हेलीकॉप्टर ने चीनी तटरक्षक बल के जहाज से बचाए गए दो वियतनामी नागरिकों को सफलतापूर्वक वियतनामी जहाज पर पहुंचाया. अब चीनी पक्ष द्वारा बचाए गए कुल 47 वियतनामी नागरिकों को वियतनामी पक्ष को सौंपा गया है.

बताया गया है कि संबंधित तलाशी कार्य चल रहा है. दक्षिण चीन सागर स्थित सानशा शहर के समुद्रीय मामला ब्यूरो ने बताया कि तलाशी का दायरा विस्तृत हो रहा है और बचाव कार्य जोरों पर है.

ध्यान रहे 24 जुलाई की रात खोइ न्गुयेन 18 नामक एक वियतनामी जहाज दक्षिण चीन सागर के योंगशुच्याओ के पास समुद्रीय क्षेत्र में खतरे में फंसकर डूब गया. चीनी पक्ष ने सूचना मिलने के बाद पहले समय पर तलाशी और बचाव कार्य शुरू किया.

(साभार- चाइना मीडिय ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएएनएस

एबीएम/