गुजरात में 15 अगस्त से शुरू होगा 45 दिन का डिजिटल फसल सर्वे, 95 लाख से अधिक खेतों को किया जाएगा कवर

गांधीनगर, 10 अगस्त . Gujarat Government ने Monday को घोषणा की कि राज्य में 15 अगस्त से 45 दिनों का डिजिटल फसल सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा. यह सर्वे केंद्र Government की एग्रीस्टैक पहल के तहत किया जा रहा है और इसके अंतर्गत राज्य के 18,197 गांवों में स्थित 95 लाख से अधिक कृषि भूखंडों को कवर किया जाएगा.

यह सर्वे खरीफ 2026 सीजन के लिए राज्य के सभी जिलों की कृषि योग्य भूमि में 15 अगस्त से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा. इसका उद्देश्य किसानों द्वारा अपने खेतों में बोई गई फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है.

Government के अनुसार, नियुक्त सरकारी सर्वेक्षक प्रत्येक खेत या सर्वे नंबर पर जाकर वहां उगाई गई फसल की जानकारी एक डिजिटल एप्लीकेशन के जरिए अपलोड करेंगे. इस प्रक्रिया में फसलों की जियो-टैग की गई तस्वीरें भी ली जाएंगी, जिससे खेती संबंधी जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज की जा सकेगी.

Gujarat में यह डिजिटल फसल सर्वे 2024-25 से एग्रीस्टैक परियोजना के तहत किया जा रहा है. राज्य Government ने बताया कि इस बार खरीफ सीजन के लिए चिन्हित सभी पात्र कृषि भूखंडों को सर्वे में शामिल किया जाएगा.

फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकृत किसानों को स्वयं सर्वे करने की सुविधा भी दी गई है. किसान निर्धारित सर्वेक्षक का इंतजार करने के बजाय अपने मोबाइल फोन में डिजिटल क्रॉप सर्वे ऐप डाउनलोड कर अपनी भूमि पर उगाई गई फसलों का विवरण खुद दर्ज कर सकते हैं.

कृषि निदेशालय ने किसानों से अपील की है कि वे 30 सितंबर तक अपने सभी सर्वे नंबरों का डिजिटल फसल सर्वे पूरा कराएं. यह कार्य गांव में नियुक्त सर्वेक्षक के माध्यम से या स्वयं मोबाइल ऐप का उपयोग करके किया जा सकता है.

Government ने किसानों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और निर्धारित 45 दिनों की अवधि के भीतर अपनी फसलों का पंजीकरण पूरा करने का आग्रह किया है.

यह सर्वे 15 अगस्त से 30 सितंबर तक लगातार चलेगा और खरीफ 2026 सीजन के लिए चिन्हित 18,197 गांवों और 95 लाख से अधिक कृषि भूखंडों को कवर करेगा.

एएमटी/डीकेपी