
वसई-विरार, 13 जून . मीरा-भायंदर, वसई-विरार Police आयुक्तालय में Policeिंग को और अधिक प्रभावी, कुशल, तथा जनहित केंद्रित बनाने के लिए बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. Police स्थापना मंडल की मंजूरी के बाद Police उपायुक्त (मुख्यालय एवं विशेष शाखा) संजयकुमार पाटिल ने Saturday को 38 सहायक Police निरीक्षकों (एपीआई) के तबादले और जिम्मेदारियों में बदलाव के आदेश जारी किए.
Maharashtra Police अधिनियम 1951 की धारा 22(एन) के तहत जारी आदेश के अनुसार यह फेरबदल मुख्य रूप से दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों के स्थानांतरण, कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है.
इस बड़े बदलाव के बाद विरार, विरार रोड, नायगांव, नवघर, भायंदर, उत्तन, तुलिंज, वालीव, काशीगांव, काशीमीरा, आचोले, नालासोपारा, बोलिंज, मांडवी, अर्नाला, पेल्हार, अपराध शाखा, आर्थिक अपराध शाखा, विशेष शाखा, साइबर Police स्टेशन और यातायात शाखा सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों में नई तैनाती की गई है.
आदेश के अनुसार, सुधीर नारायण थोरात को विरार Police स्टेशन, मंगेश दिनकर कदम को तुलिंज, राम व्यंकटराव सुरवसे को पेल्हार, विशाल काशीनाथ धायगुडे को मनपा अतिक्रमण कक्ष, अनिल आनंद तलवेकर को अपराध शाखा तथा सागर शांताराम वहाण को आर्थिक अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
महिला अधिकारी मनीषा बालकृष्ण पाटिल और रूपाली अर्जुन वाहुल को विरार Police स्टेशन में नियुक्त किया गया है. वहीं, महेंद्र अप्पाजी भामरे को वालीव तथा सुनील गणपत पवार को अपराध शाखा में भेजा गया है.
राजेंद्र नागनाथ चंदनकर को विशेष शाखा, सुहास भीमराव कांबले को काशीगांव, नितिन गोकुल चौधरी को मांडवी, नितिन जगताप को यातायात शाखा काशीमीरा, सचिन कांबले को विरार रोड Police स्टेशन तथा किशोर बापुराव धायगुडे को अपर Police आयुक्त कार्यालय में वाचक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
एक अन्य आदेश के अनुसार, अधिकारियों के अनुरोध पर भी बदलाव किए गए हैं. सोपान तुकाराम पाटिल को अपराध शाखा कक्ष-2 से वालीव Police स्टेशन, रामकृष्ण मधुकर बोडके को विरार Police स्टेशन से दंगल नियंत्रण पथक (आरसीपी) तथा रामेश्वर अशोक पडवल को सुरक्षा शाखा से विरार Police स्टेशन में नियुक्त किया गया है.
Police विभाग के अनुसार, इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. अधिकारियों का मानना है कि इस बड़े फेरबदल से आयुक्तालय की कार्यप्रणाली और अधिक सुचारु होगी तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को नई मजबूती मिलेगी.
–
डीकेएम/डीकेपी
Skip to content