35 साल बाद पुराने स्कूल पहुंचीं शिल्पा शिरोडकर, कथक कर ताजा की बचपन की यादें

Mumbai , 1 अक्टूबर . Actress शिल्पा शिरोडकर हाल ही में अपने पुराने स्कूल गई थीं, जहां उन्होंने बचपने से जुड़ी यादों को ताजा किया. Thursday को Actress ने अपनी इस यात्रा की झलक और अनुभव social media पर शेयर किया.

Actress ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे कथक करती नजर आ रही हैं. शिल्पा शिरोडकर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा, “35 साल बाद उसी स्कूल में फिर से डांस फ्लोर पर हूं, जहां मैंने गोपी कृष्णजी से कथक सीखा था. यहां पर आकर कितनी यादें ताजा हो गईं, वही जानी-पहचानी थाप और दिल खुशी से भर गया. फिर से डांस करके बहुत खुश हूं.”

Actress शिल्पा शिरोडकर का यह पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है. उनकी बहन और Actress नम्रता शिरोडकर ने कमेंट सेक्शन पर हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया भी दी.

Actress ने साल 1989 में मिथुन चक्रवर्ती और रेखा के साथ फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, बड़ी पहचान उन्हें फिल्म ‘किशन कन्हैया’ से मिली थी, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया था और साल 2000 में एम. एफ. हुसैन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गजगामिनी’ में अभिनय करने के बाद Bollywood से ब्रेक ले लिया था.

Actress शिल्पा शिरोडकर ने 25 साल बाद सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म जटाधरा से बड़े पर्दे पर वापसी की. इस सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म में उन्होंने ‘शोभा’ नाम का एक जटिल और रहस्यमयी किरदार निभाया था, जो लालच और तंत्र-मंत्र से जुड़ा हुआ है.

फिल्म में सुधीर बाबू (शिवा के रूप में) और सोनाक्षी सिन्हा (धन पिशाचिनी के रूप में), शिल्पा शिरोडकर और दिव्या खोसला अहम भूमिकाओं में हैं.

फिल्म की कहानी एक घोस्ट हंटर (आत्माओं और भूतों के अस्तित्व को न मानने वाले तर्कवादी) शिवा (सुधीर बाबू) की है. शिवा का मकसद लोगों के मन से भूत-प्रेतों का डर मिटाना है लेकिन उसका सामना एक डरावने और रहस्यमयी घर तथा धन पिशाचिनी (सोनाक्षी सिन्हा) से होता है. यह पिशाचिनी उस प्राचीन खजाने और घर की रक्षा करती है, जिसे इंसानी लालच ने जगाया था. फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, यह केवल एक हॉरर थ्रिलर न रहकर आध्यात्मिक और पौराणिक आयाम ले लेती है.

–

एनएस/पीएम