
सहारनपुर, 13 अक्टूबर . चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ इंडी गठबंधन लगातार सड़कों पर है. विपक्ष एसआईआर को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहा है. इसी कड़ी में Monday को Supreme Court मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. अब इसको लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
Tuesday को सहारनपुर में से बात करते हुए इमरान मसूद ने कहा, “कल दिल्ली के अंदर हाल देखिए, मैंने तो अपने जीवन में कभी नहीं देखा. 30-35 साल के अपने Political जीवन में मैंने कभी दिल्ली में इतना जनसैलाब नहीं देखा. कल जो माहौल था, ऐसा लग रहा है कि लोगों को अब सच्चाई पता चल गई है.”
वहीं, भाजपा नेता किरीट सोमैया द्वारा Actor आमिर खान के भांजे की नागरिकता पर सवाल उठाने और Pakistan फंडिंग के आरोपों पर इमरान मसूद ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सिर्फ दो ही नारे हैं, Pakistan और मुसलमान.
उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “हिंदुस्तान के अंदर Pakistan और मुसलमान, दो ही इनके पास नारे हैं, इसके अलावा कुछ मिलता नहीं इन्हें. इसके अलावा भी बहुत कुछ है, यह डकैती चलेगी नहीं. अब ये Pakistan और मुसलमान का मुद्दा खत्म हो चुका है. Pakistan एक बर्बाद मुल्क है, उसका क्या करना है? Pakistan के साथ दोस्तियां तुम्हारी हैं, हमारी तो है नहीं.”
प्रदर्शन स्थल की सूची से जंतर-मंतर को हटाए जाने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि यह कोई बात नहीं हुई. उन्होंने कहा कि धरने के लिए हमेशा एक सेंट्रल प्लेस ही होता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कल को ये कहेंगे कि हिमालय की चोटी पर जाकर प्रदर्शन कर दो, ये कोई बात नहीं है. धरने के लिए सेंट्रल प्लेस ही होता है.”
दूसरी तरफ रांची में जेएमएम नेता मनोज पांडे ने भी इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का जो तरीका होता है, उसी के तहत एक भ्रष्ट व्यक्ति को हटाने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी. लोग उस Government के खिलाफ सड़कों पर उतरे जो उसे बचा रही थी.
मनोज पांडे ने आरोप लगाया कि कल के विरोध प्रदर्शन का असर यह हुआ कि उससे एक दिन पहले भाजपा के गुंडों ने Police की मौजूदगी में सीजेपी सदस्यों और छात्रों की पिटाई की थी. उस दौरान Police भी उनका साथ देती हुई दिखाई दी, लेकिन कल के विरोध प्रदर्शन में Police भी अपनी सीमा में रही.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content