
Mumbai , 11 सितंबर . साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंगार’ ने अपनी रिलीज के 34 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार Actor जैकी श्रॉफ ने फिल्म से जुड़ी यादों को फिर से ताजा किया.
Actor ने इंस्टाग्राम पर ड्रामा के यादगार पलों का एक वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें जैकी श्रॉफ ने फिल्म का गाना ‘इधर देखो उधर देखो’ लगाया गया है. उनके किरदार जयकिशन ‘जग्गू’ और फिल्म के दूसरे कलाकारों के साथ उनके सीन भी शामिल है.
वीडियो के साथ जैकी ने लिखा, “फिल्म अंगार को रिलीज हुए 34 साल पूरे हो गए हैं. साथ ही उन्होंने फिल्म की कास्ट और क्रू के कई लोगों को टैग किया, जिनमें शशिलाल के. नायर, डिंपल कपाड़िया, कादर खान, अच्युत पोतदार, ओम पुरी, सुलभा देशपांडे और टॉम अल्टर शामिल हैं.
शशिलाल के. नायर के निर्देशन में बनी हिंदी क्राइम-ड्रामा फिल्म ‘अंगार’ को Bollywood की सबसे बेहतरीन और प्रभावशाली माफिया फिल्मों में से एक माना जाता है, जिसमें Mumbai के अंडरवर्ल्ड, राजनेताओं और बिल्डरों के बीच के गठजोड़ को बेहद संजीदगी से दिखाया गया है.
अंगार का लेखन सुजीत सेन ने किया था, जबकि कादर खान ने डायलॉग लिखे थे. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने म्यूजिक बनाया था और लिरिक्स आनंद बख्शी के थे. इसके मशहूर गानों में ‘इधर देखो उधर देखो’, ‘मुश्किल में है कौन किसी का’, ‘गीत पुराने गांव’, ‘कितनी जल्दी यह मुलाकात गुजर जाती है’ और ‘चल आगे और देख पीछे’ जैसे गाने शामिल थे.
माना जाता है कि फिल्म की कहानी और जहांगीर खान (कादर खान) का किरदार Mumbai के शुरुआती अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला के जीवन से प्रेरित थी.
यह कहानी जग्गू (जैकी श्रॉफ) नाम के एक निडर और जोशीले नौजवान की है जो Mumbai की एक बस्ती में रहता है. जग्गू भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर बोलता है. उसकी मुलाकात एक अनाथ लड़की से होती है जिसे वह अपने घर ले आता है. फिल्म की असली उलझन तब शुरू होती है जब जग्गू का सामना एक ताकतवर और खतरनाक खान परिवार (जहांगीर खान और उसके बेटों) से होता है. जग्गू जब इनके गलत मंसूबों के आगे नहीं झुकता, तब कहानी में जबरदस्त मोड़ आता है.
–
एनएस/एएस
Skip to content