
धनबाद, 28 मई . Jharkhand के धनबाद कोयलांचल में अवैध कोयला कारोबार पर वर्चस्व स्थापित करने को लेकर एक बार फिर हिंसक टकराव की घटना हुई है. जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद स्थित कैलूडीह मैदान में Wednesday देर रात दो गुटों के बीच हुई अंधाधुंध गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है.
स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना Wednesday देर रात करीब एक बजे की है. छाताबाद मैदान की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए कुछ अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने कैलूडीह मस्जिद भवन के समीप पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुए इस हमले के जवाब में दूसरे गुट के लोगों ने भी मोर्चा संभाल लिया और जवाबी गोलीबारी की.
दोनों ओर से करीब 50 राउंड गोलियां चलीं, जिससे पूरा इलाका दहल उठा. इस हिंसक झड़प और गोलीबारी की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में दो की पहचान मोहम्मद तौसिफ और नीतीश कुमार यादव के रूप में की गई है, जबकि एक अन्य घायल की शिनाख्त की जा रही है. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए धनबाद Police प्रशासन तुरंत हरकत में आया. सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और अंचल इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम भारी Police बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के कई अन्य थानों की Police को भी तुरंत घटना स्थल पर तैनात किया गया.
इलाके में व्याप्त तनाव को देखते हुए कैलूडीह और छाताबाद क्षेत्र में Police गश्त तेज कर दी गई है और भारी संख्या में सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है. Police की फॉरेंसिक और खोजी टीमें घटना स्थल से खोखे तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में लगी हैं.
Police अधिकारियों का कहना है कि अवैध कोयला कारोबार से जुड़े अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content