
बोकारो, 12 अप्रैल . Jharkhand के बोकारो जिले में आठ महीने से लापता 18 वर्षीय छात्रा पुष्पा कुमारी महतो की हत्या का खुलासा होने के बाद एसपी ने संबंधित पिंड्राजोरा थाना के सभी 28 Policeकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
सस्पेंड होने वालों में 10 सब-इंस्पेक्टर, 5 एएसआई, 2 हवलदार और 11 सिपाही शामिल हैं. इस थाने की Police पर पुष्पा महतो के अपहरण और हत्या के मामले में जांच को भटकाने और आरोपियों को फायदा पहुंचाने के गंभीर आरोप हैं. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र की निवासी रेखा देवी ने अगस्त 2025 में अपनी बेटी कुमारी पुष्पा महतो के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. महीनों बाद भी जब Police ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो रेखा देवी ने Jharkhand हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका दायर की.
हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के दौरान मामले को बेहद गंभीर मानते हुए पिछले हफ्ते एसपी से लेकर राज्य के डीजीपी तक को तलब किया. कोर्ट ने पूरे मामले में लापरवाही के लिए एसपी को कड़ी फटकार लगाई. इसके बाद बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया. एसआईटी ने जांच शुरू की तो महज दो दिन में पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ.
तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों के आधार पर Police को पता चला कि युवती का संपर्क दिनेश कुमार महतो नामक युवक से था. Police ने दिनेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी. इसी से परेशान होकर उसने 21 जुलाई 2025 को उसे बहाने से सुनसान स्थान पर ले जाकर चाकू से हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया.
Saturday को आरोपी की निशानदेही पर Police ने जंगल से मृतका के कंकाल के अवशेष बरामद किए. इसके अलावा हत्या में प्रयुक्त चाकू, घटना के समय पहने गए कपड़े, चार मोबाइल फोन तथा अन्य साक्ष्य बरामद किए. Police ने कंकाल का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है. एसपी द्वारा गठित एसआईटी की जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि स्थानीय Police ने न केवल अनुसंधान में कोताही बरती, बल्कि आरोपी को बचाने की कोशिश की.
सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान कुछ Policeकर्मियों द्वारा आरोपी को संरक्षण देने के बदले पैसे के लेन-देन के संकेत भी मिले हैं, जिसके बाद एक साथ 28 Policeकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
–
एसएनसी/पीएम
Skip to content