28 नवंबर का पंचांग: सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय

New Delhi, 27 नवंबर . हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.

पंचांग के अनुसार, 28 नवंबर 2026, Saturday को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 6:41 बजे तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ हो जाएगा. Saturday होने के कारण इस दिन शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व रहेगा. मान्यता है कि Saturday को शनिदेव की आराधना करने, जरूरतमंदों को दान देने और सेवा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है.

Saturday को सूर्योदय सुबह 6:25 बजे होगा जबकि सूर्यास्त शाम 5:08 बजे होगा. वहीं, चंद्रोदय रात 9:08 बजे होगा. इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में और चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा का निवास पश्चिम दिशा में बताया गया है.

आज पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 12:51 बजे तक रहेगा. इसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा. ज्योतिषीय मान्यताओं में पुनर्वसु नक्षत्र को नई शुरुआत, सकारात्मकता और उम्मीद से जोड़कर देखा जाता है. वहीं, शुक्ल योग रात 8:18 बजे तक रहेगा. इसके बाद योग में परिवर्तन होगा. करण की बात करें तो बालव करण सुबह 6:40 बजे तक रहेगा.

Saturday को शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:26 बजे से दोपहर 12:08 बजे तक रहेगा. इस समय को पारंपरिक रूप से शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है. हालांकि किसी विशेष पूजा या मांगलिक कार्य के लिए स्थानीय पंचांग और अपनी परंपरा के अनुसार मुहूर्त की पुष्टि करना उचित रहेगा.

वहीं, राहुकाल सुबह 9:06 बजे से 10:26 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 6:25 बजे से 7:45 बजे तक और यमघण्ट काल दोपहर 1:07 बजे से 2:27 बजे तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन समयों में नए शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है.

Saturday को दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूर्व दिशा की ओर यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है. यदि किसी जरूरी काम से इस दिशा में जाना हो तो अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार उपाय कर सकते हैं.

–

पीआईएम/पीएम