
Mumbai , 15 अक्टूबर . Bollywood Actor इमरान खान को 28 अक्टूबर तक India छोड़ने का निर्देश देने वाले नोटिस को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, Actor इस नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं. उन्हें यह नोटिस फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) की ओर से जारी किया गया है.
नोटिस में फॉरेनर्स एक्ट के उल्लंघन का हवाला देते हुए इमरान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है. अब Actor इस कार्रवाई के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी में हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान खान बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल करने पर विचार कर रहे हैं. इस मामले में उन्होंने एमजेडएम लीगल एलएलपी को अपना कानूनी पक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंपी है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि याचिका कब दाखिल की जाएगी.
एमजेडएम लीगल एलएलपी के मैनेजिंग पार्टनर जुल्फिकार मेमन से जब इस मामले पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने फिलहाल टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. ऐसे में अभी Actor की कानूनी टीम की ओर से इस मामले पर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है.
बता दें कि इमरान खान से जुड़ा यह मामला 10 अक्टूबर को Mumbai के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन के बाद चर्चा में आया था. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) द्वारा इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी. इमरान खान भी इसमें शामिल हुए थे. प्रदर्शन के दौरान Police ने Actor समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था.
इस घटना के बाद इमरान की नागरिकता और India में Political प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर सवाल उठे. जानकारी के मुताबिक, इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं. उनके पास अमेरिकी नागरिकता और अमेरिकी पासपोर्ट है. साथ ही, उनके पास India का ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड भी है. इसी वजह से उनके प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर कानूनी सवाल उठाए गए.
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने भी शिकायत की थी. उन्होंने Police और संबंधित अधिकारियों से यह जांच करने की मांग की थी कि क्या अमेरिकी नागरिक होने के बावजूद इमरान खान को India में इस तरह के Political प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति है. सोमैया ने Actor के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और इमिग्रेशन अधिकारियों को भी पत्र लिखा था. उन्होंने इमरान के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की मांग भी की थी.
–
पीके/पीएम
Skip to content