26/11 मुंबई हमले की बरसी: इजरायली राजदूत ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi/तेल अवीव, 26 नवंबर . India में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने 26/11 Mumbai हमले की 18वीं बरसी पर जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी.

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह पुष्पचक्र हाथ में लेकर खड़े दिख रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “26/11 के भयावह Mumbai आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.”

2008 में 26 नवंबर को देश की आर्थिक राजधानी Mumbai में कई जगहों पर आतंकी हमले किए गए थे.

वहीं, इजरायली दूतावास ने नरीमन हाउस में जान गंवाने वाले पांच इजरायली नागरिकों को भी याद किया. दूतावास ने लिखा कि 26/11 के Mumbai आतंकी हमलों की बरसी पर, हम उन 166 निर्दोष लोगों को याद करते हैं, जिनकी जान चली गई. इनमें पांच इजरायली नागरिक गैब्रिएल और रिवका होल्ट्जबर्ग, लीबिश टीटेलबाम, बेंटजियन क्रोमन और योचेवेद ओरपाज भी शामिल थे. इनकी नरीमन हाउस में हत्या कर दी गई थी.

दूतावास ने हर कदम पर India का साथ निभाने का भरोसा दिलाते हुए आगे कहा, “आज, हम पीड़ितों के परिवारों, हमले में बच गए लोगों और India की जनता के साथ खड़े हैं. उनके इस नुकसान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. इजरायल और India आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं और उन सभी लोगों को याद करते हैं, जिनकी जान इस हमले में चली गई.”

इससे पहले इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने पीड़ितों को याद किया और उन सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था. दूतावास ने India के उस संकल्प को दोहराया, जिसमें आतंकवाद के हर रूप से लड़ने का जज़्बा है.

दूतावास ने अपने विशेष संदेश में ‘साहस को नमन’ करते हुए कहा, “India हर रूप में आतंकवाद से लड़ने और वैश्विक शांति, सुरक्षा व सद्भाव बनाए रखने के अपने संकल्प पर पूरी तरह अडिग है.”

26 नवंबर 2008 को Pakistan से समुद्री रास्ते के जरिए Mumbai पहुंचे लश्कर-ए-तैयबा के 10 भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने शहर के कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया था. इन हमलों में विदेशी नागरिकों सहित 166 लोगों की जान गई थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ताज महल पैलेस होटल, ट्राइडेंट होटल, नरीमन हाउस, लियोपोल्ड कैफे और कामा अस्पताल सहित कई स्थानों पर आतंकियों ने दहशत फैलाई थी.

–

केआर/