
New Delhi, 7 अक्टूबर . India के Prime Minister Narendra Modi ने अपने प्रशासनिक जीवन के 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर पीएम मोदी को न केवल देशभर से, बल्कि दुनिया के कई देशों से शुभकामनाएं मिली हैं. इस लिस्ट में दक्षिण कोरिया के President ली जे-म्युंग का नाम भी शामिल है. वहीं, पीएम मोदी ने President ली की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर President ली का आभार जताते हुए लिखा, “आपके प्यार भरे मैसेज के लिए President ली जे-म्यांग का धन्यवाद. मुझे अप्रैल में आपका India दौरा याद है, जिसने हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार दी.”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि हम सब मिलकर अपने कई तरह के सहयोग को और गहरा करेंगे और दुनिया भर में शांति, स्थिरता और खुशहाली के लिए अपने साझा नजरिए को आगे बढ़ाएंगे.
वहीं, दक्षिण कोरियाई President ने अपने बधाई संदेश में लिखा था, “आज से 25 वर्ष पहले Gujarat के Chief Minister के रूप में पदभार संभालने के बाद से आपने India के लोगों के बेहतर जीवन के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित किया है. आपकी इस अटूट समर्पण के प्रति मैं अपना गहरा सम्मान व्यक्त करता हूं और इस महत्वपूर्ण अवसर पर आपको हार्दिक बधाई देता हूं.”
President ली ने Prime Minister की लीडरशिप की सराहना करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में India ने विनिर्माण क्षेत्र के विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के माध्यम से लगातार प्रगति की है और अलग-अलग चुनौतियों के बीच भी अपनी दृढ़ता का प्रदर्शन किया है. ये उपलब्धियां भारतीय जनता के लिए गर्व का विषय हैं और वैश्विक स्तर पर India की भूमिका के विस्तार के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं.
उन्होंने कहा कि विशेष रणनीतिक साझेदारों के रूप में कोरिया गणराज्य और India मिलकर विकास और नवाचार के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं. हम दोनों देशों में व्यवसायों और युवाओं की आकांक्षाओं और विकास को समर्थन देना जारी रखेंगे और पिछले अप्रैल में New Delhi में हमने जो साझा दृष्टिकोण निर्धारित किया था, उसे साकार करेंगे.
President ली ने पीएम मोदी को दक्षिण कोरिया आने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि मैं इस बार सियोल में आपका फिर से स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और India की जनता के प्रति कोरिया गणराज्य की जनता की गहरी मित्रता व्यक्त करता हूं.
–
डीकेपी
Skip to content