
Lucknow, 15 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Sunday को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के 25 लाख और युवाओं को टैबलेट देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे. राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित भव्य समारोह में Chief Minister ने Lucknow, सीतापुर, हरदोई और उन्नाव के 53 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए.
उन्होंने कहा कि पहले चरण में 60 लाख युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जा चुके हैं. Government युवाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के साथ ही उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रही है. Chief Minister ने कहा कि आज युवाओं के हाथ में दिया जा रहा टैबलेट उनकी पढ़ाई, कौशल विकास और रोजगार की राह आसान बनाएगा. Government ने इन्फोसिस के सहयोग से इसमें 18 हजार से अधिक पाठ्यक्रमों की मुफ्त डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई है. इनमें योग से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक जैसे आधुनिक विषय शामिल हैं. युवा साथी ऐप के माध्यम से छात्रवृत्ति, Chief Minister कन्या सुमंगला योजना, पीएम और सीएम इंटर्नशिप, Chief Minister युवा उद्यमी विकास अभियान और पीएम मुद्रा सहित केंद्र व प्रदेश Government की योजनाओं की जानकारी मिलेगी.
Chief Minister ने विद्यार्थियों से कहा कि टैबलेट का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए न करें, बल्कि इसे ज्ञान बढ़ाने और भविष्य बनाने का माध्यम बनाएं. Chief Minister ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने पर 25 दिसंबर 2021 को पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इस योजना की शुरुआत की गई थी. तब दो करोड़ युवाओं को डिजिटल उपकरण देने का संकल्प लिया गया था. आईआईएम Lucknow से कराए गए अध्ययन में इसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए. युवाओं की मांग पर अब स्मार्टफोन के स्थान पर टैबलेट वितरण को प्राथमिकता दी जा रही है. Chief Minister ने कहा कि India दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है जिसकी 56% आबादी युवा है.
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश है, जहां 56 से 60% आबादी युवा वर्ग की है. उन्होंने कहा कि 25 करोड़ की आबादी को प्रदेश Government ने बोझ नहीं बल्कि डेमोग्राफिक डिविडेंड माना है. 2017 से पहले जिन युवाओं के सामने पहचान का संकट था, वे आज गर्व से खुद को उत्तर प्रदेश का निवासी बताते हैं. डबल इंजन की Government ने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया है. आज यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा है और सब चंगा है.
सीएम योगी ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश के 9.50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है. आठ हजार लेखपालों और 32 हजार Policeकर्मियों की भर्ती पूरी हो चुकी है. सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सत्यापन के नाम पर नियुक्तियों में अनावश्यक देरी न की जाए. अगले दस दिनों में 42 हजार होमगार्डों को भी नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है. शिक्षा विभाग, लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां होंगी.
उन्होंने बताया कि हाल में शिक्षा विभाग के 3,568, पंचायती राज विभाग के 1,375, खेल कोटे के 470, फॉरेंसिक विभाग के 28 वैज्ञानिकों, Police के 4,543 उपनिरीक्षकों और राजस्व विभाग के 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं. Chief Minister ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले भर्ती निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी. बिना खर्ची-पर्ची नौकरी नहीं मिलती थी. परीक्षा कोई देता था और नियुक्ति किसी दूसरे की हो जाती थी. सपा Government ने नौजवानों को नौकरी देने के बजाय मुन्ना भाई पैदा किए. Government बनने के बाद ऐसी नियुक्तियां निरस्त करनी पड़ीं.
उन्होंने कहा कि आज भर्तियां पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से हो रही हैं. नकल माफिया पर शिकंजा कसा गया है. युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की संपत्तियां जब्त की गई हैं. Chief Minister ने कहा कि पहले प्रदेश में माफिया का राज था. आज कानून का राज है. अपराधियों और माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति ने प्रदेश की पहचान बदल दी है. उन्होंने युवाओं से नारा लगवाया, ‘यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में है सब चंगा.’ . एकेटीयू के माध्यम से ब्रह्मोस और उससे जुड़ी इकाइयों में 500 युवाओं का चयन हुआ.
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने Pakistan को India की सैन्य ताकत का एहसास कराया. अमेठी में एके-203 राइफल का निर्माण हो रहा है, जबकि उसके पुर्जे Kanpur में बनाए जा रहे हैं. रक्षा उत्पादन में बढ़ते निवेश से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं. Chief Minister ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में केवल 120 स्टार्टअप थे. आज 25 हजार से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हैं. प्रदेश की 96 लाख एमएसएमई इकाइयों से तीन करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है. देश में बनने वाले 55 प्रतिशत मोबाइल फोन और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का निर्माण उत्तर प्रदेश में हो रहा है.
उन्होंने बताया कि Lucknow की एचसीएल इकाई में वर्ष 2017 में केवल 100 कर्मचारी थे जबकि आज 18 हजार युवा काम कर रहे हैं. प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं. हर जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल इकोनॉमिक एंड इंडस्ट्रियल जोन विकसित किया जाएगा. बुंदेलखंड में 56 हजार एकड़ में औद्योगिक शहर बनाने की तैयारी है. Government का प्रयास है कि युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि दूसरों को नौकरी देने वाले बनें.
Chief Minister ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रतिवर्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित से जुड़े दो लाख से अधिक स्नातक तैयार कर रहा है. टाटा, सैमसंग, हिंदुजा और एचसीएल जैसी कंपनियां युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित करने में सहयोग कर रही हैं. Lucknow में 110 एकड़ भूमि पर स्थापित फॉरेंसिक साइंसेज संस्थान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले इस जमीन पर माफिया का कब्जा था. Government ने कब्जा हटवाकर संस्थान स्थापित किया, जहां आज युवा आधुनिक फॉरेंसिक तकनीक की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.
Chief Minister ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मात्र 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत की चूलें हिला दी थीं. उन्होंने भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, स्वामी विवेकानन्द, रानी लक्ष्मीबाई और काकोरी के क्रांतिकारियों का उदाहरण देते हुए युवाओं को बड़े संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया.
उन्होंने कहा कि प्रदेश की 56 से 60 प्रतिशत आबादी युवा है. इसी युवा शक्ति के बल पर उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की पहचान से निकलकर देश की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है. उन्होंने एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की भी अपील की.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content