
Patna, 6 नवंबर . बिहार Government के मंत्री लखेंद्र पासवान ने Prime Minister Narendra Modi के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया. उन्होंने कहा कि यह दिन बिहारवासियों के लिए बेहद खास होगा. Prime Minister वैशाली जिले की धरती पर पहुंचेंगे, जहां औद्योगिक पार्क के शिलान्यास के साथ कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. इस दौरान लखेंद्र पासवान ने Jharkhand के मंत्री इरफान अंसारी की राहुल गांधी पर टिप्पणी, चिराग पासवान की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना और हिंदुत्व को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी.
लखेंद्र पासवान ने कहा कि 21 नवंबर का दिन दो कारणों से महत्वपूर्ण है. पहला, 20 नवंबर को बिहार में एनडीए Government के एक वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस अवसर पर Prime Minister मोदी बिहार पहुंचकर एनडीए Government और प्रदेश की जनता को बधाई देंगे. दूसरा महत्वपूर्ण कारण वैशाली जिले में Prime Minister का आगमन है. उन्होंने वैशाली को लोकतंत्र की धरती बताते हुए कहा कि इसी ऐतिहासिक भूमि से लोकतांत्रिक व्यवस्था का शंखनाद हुआ था. उन्होंने कहा कि उन्हें भी वैशाली जिले से जनप्रतिनिधि होने का सौभाग्य मिला है. Prime Minister के स्वागत के लिए केवल वैशाली ही नहीं, बल्कि पूरा बिहार तैयार दिखाई देगा.
मंत्री ने बताया कि बिहार Government ने औद्योगिक पार्क के लिए 1265 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है. इसी औद्योगिक पार्क में Prime Minister का कार्यक्रम आयोजित होगा. यहां औद्योगिक पार्क के शिलान्यास के अलावा कई अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा. उन्होंने कच्ची दरगाह से संबंधित सड़क और पुल तथा दरभंगा जाने वाली सड़क का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इन सड़कों से जुड़ी परियोजनाओं के कार्यक्रम भी Prime Minister के दौरे का हिस्सा होंगे. लखेंद्र पासवान ने विश्वास जताया कि Prime Minister के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में बिहारवासी मौजूद रहेंगे.
Jharkhand के मंत्री इरफान अंसारी की राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर लखेंद्र पासवान ने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं और संविधान को कमजोर करने की मंशा रखते हैं. संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को अपने देश की चिंता करनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग देश को जोड़ने के बजाय तोड़ने की बात कर रहे हैं. यदि किसी व्यक्ति को देश से प्रेम नहीं है और वह देश में अराजकता फैलाने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए.
उन्होंने बांग्लादेश में हुए आंदोलन का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग India में भी उसी तरह की स्थिति पैदा करना चाहते हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों के पीछे उनकी भूमिका होने की आशंका है. देश के युवा और आम नागरिक ऐसी नकारात्मक सोच को देख रहे हैं. उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्रांतिकारियों ने देश में तिरंगे की आन-बान और सम्मान के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा था. ऐसे में देश को तोड़ने और संविधान को खत्म करने की बात करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी.
चिराग पासवान की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना को लेकर पूछे गए सवाल पर लखेंद्र पासवान ने कहा कि किसी भी Political पार्टी और व्यक्ति को चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने की पूरी आजादी है. यह उनका अपना Political निर्णय है और इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. हालांकि, उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर भाजपा की जीत का दावा किया. उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि वहां भाजपा के नेतृत्व में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की Government बनेगी. इसको लेकर किसी तरह का संदेह या दुविधा नहीं है.
हिंदुत्व को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लखेंद्र पासवान ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने कई बार हिंदू धर्म पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को हिंदू विरोधी बताते हुए कहा कि जिस पाठशाला में कोई व्यक्ति शिक्षा प्राप्त करता है, उसी की विचारधारा और सीख उसके व्यवहार में दिखाई देती है. कांग्रेस की राजनीति में हिंदू विरोधी सोच दिखाई देती है. कांग्रेस नेताओं के बयानों से उनकी मानसिकता स्पष्ट होती है.
–
Skip to content