2027 वनडे विश्व कप का शेड्यूल गुरुवार को जारी करेगा आईसीसी, टिकट के लिए खुलेगा ग्लोबल बैलेट

केप टाउन, 30 सितंबर . क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक, 2027 पुरुष वनडे विश्व कप का, काउंटडाउन Thursday से आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) Thursday को केप टाउन में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान करेगा.

2027 वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा. 14 टीमों के इस टूर्नामेंट में 12 मेजबान स्थलों पर कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे. शेड्यूल लॉन्च कार्यक्रम का सीधा प्रसारण India में रात 8:30 बजे से जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. यह आयोजन केप टाउन स्थित समकालीन कला अफ्रीका का ज़िट्ज़ संग्रहालय (ज़िट्ज़ एमओसीएए) में होगा.

शेड्यूल जारी करने के साथ ही आईसीसी वैश्विक टिकट बैलेट भी शुरू करेगा. इसके जरिए दुनिया भर के प्रशंसकों को विश्व कप के मैचों के टिकट हासिल करने का समान अवसर मिलेगा. 30 सितंबर की कटऑफ तारीख तक 14 में से 10 टीमें सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी होंगी.

मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को स्वत: प्रवेश मिला है. इनके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, Pakistan, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने भी सीधे क्वालीफाई किया है. बाकी चार स्थानों का फैसला अगले साल की शुरुआत में होने वाले बहु-टीम वैश्विक क्वालीफायर के जरिए होगा. दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज भी क्वालीफायर में हिस्सा लेगी और मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने की कोशिश करेगी.

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए 2027 वनडे विश्व कप अंतरराष्ट्रीय करियर को एक और विश्व कप खिताब के साथ यादगार बनाने का आखिरी मौका हो सकता है.

जियो स्टार से बातचीत में रोहित शर्मा ने 2024 टी20 विश्व कप में India की खिताबी जीत को याद करते हुए कहा कि वह 50 ओवर के प्रारूप में भी उस एहसास को दोबारा महसूस करना चाहते हैं.

रोहित ने कहा कि India के लिए विश्व कप जीतना बेहद खास एहसास है. उन्होंने बताया कि उन्होंने टी20 प्रारूप में दो बार विश्व कप जीतने का अनुभव किया है. 2007 में वह महज 20 साल के युवा खिलाड़ी थे, जबकि 2024 में India ने लंबे अंतराल के बाद आईसीसी खिताब जीता.

उन्होंने कहा कि 2024 टी20 विश्व कप जीत के बाद उन्हें एहसास हुआ कि आईसीसी खिताब कितना महत्वपूर्ण है. रोहित ने कहा कि वह उस जीत से मिले एहसास को फिर से हासिल करना चाहते हैं और इसलिए आगामी वनडे विश्व कप जीतना उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

वहीं, विराट कोहली ने कहा कि 2027 विश्व कप India के लिए उनका आखिरी विश्व कप होगा और यही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है.

कोहली ने कहा कि वह मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देना चाहते हैं. उनका लक्ष्य विश्व कप जीतना है और इसके लिए वह हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना है.

कोहली ने यह भी कहा कि उनका सपना विश्व कप के फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जिताने वाली पारी खेलना है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा महत्वपूर्ण टीम का विश्व कप जीतना होगा.

आईसीसी के अनुसार, मुफ्त टिकट बैलेट प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 21 नवंबर 2026 तक चलेगी. प्रशंसक प्रत्येक मैच के लिए सभी श्रेणियों में अधिकतम चार टिकटों का अनुरोध कर सकेंगे. यदि टिकटों की मांग स्टेडियम की क्षमता से अधिक होती है, तो कंप्यूटरीकृत रैंडम ड्रॉ के जरिए टिकटों का आवंटन किया जाएगा.

2027 वनडे विश्व कप का आधिकारिक शेड्यूल Thursday रात 8:30 बजे से जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा.

–

डीएससी