
Lucknow, 26 नवंबर . Samajwadi Party (सपा) Thursday को ‘संविधान दिवस’ के मौके पर 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती देने की तैयारी कर रही Samajwadi Party का मुख्य फोकस सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर रहने की उम्मीद है.
2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए Samajwadi Party उत्तर प्रदेश के लिए अपना विजन और वादे पेश करने की तैयारी कर रही है. इसमें पार्टी का खास जोर अपने ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) एजेंडे पर होगा. पार्टी नेताओं ने संकेत दिया है कि घोषणापत्र में पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों और चिंताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
सपा ने अपनी Political रणनीति के एक अहम हिस्से के रूप में अपने ‘पीडीए’ फॉर्मूले को प्रमुखता दी है, जिसे वह प्रतिनिधित्व, समानता और सामाजिक न्याय से जोड़कर पेश करती है.
इससे पहले Wednesday को, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पीडीए समाज की Political आकांक्षाओं के बारे में बात की. उन्होंने लिखा, “अब तक पीडीए ने दूसरों की Government बनवाने में मदद की है. इस बार पीडीए समाज ने ये संकल्प लिया है कि 2027 में ‘अपनी पीडीए Government’ बनाएंगे, ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाकर भेदभाव मिटाएंगे और ‘बंधु-राष्ट्र’ बनाएंगे.”
उधर, Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच गठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान है. दोनों दलों के बीच सीट फॉर्मूला तय होने से पहले ही Samajwadi Party ने 5 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिससे कांग्रेस नेताओं की सार्वजनिक तौर पर नाराजगी देखने को मिली है.
Samajwadi Party ने गठबंधन के तहत कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में महज 26 सीटों की पेशकश की है. इससे भी कांग्रेस पार्टी नाराज दिख रही है. इसके चलते कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली और अमेठी में भी अनिश्चितता के बादल छाए हैं. रायबरेली और अमेठी, दोनों Lok Sabha क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व फिलहाल कांग्रेस कर रही है.
चर्चाएं हैं कि पार्टी ने इन दो संसदीय क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली सभी 10 विधानसभा सीटों पर अपना दावा पेश किया है. हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस इन विधानसभा क्षेत्रों में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी, जबकि Samajwadi Party ने छह सीटें जीतीं और बाकी सीटें भाजपा के खाते में गईं.
यह भी चर्चाएं हैं कि Samajwadi Party पिछली बार जीती गई सीटें कांग्रेस या किसी अन्य सहयोगी दल को नहीं देगी. ऐसे में संभावना यही है कि अखिलेश यादव की पार्टी ज्यादा सीटें छोड़ने के लिए तैयार नहीं होगी.
–
डीसीएच/
Skip to content