
Lucknow, 7 नवंबर . उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. यूपी Government के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दावा किया है कि 2027 के चुनाव में सपा की हार तय है.
Lucknow में से बातचीत में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एसआईआर को लेकर दिए बयान पर कहा कि Samajwadi Party और अखिलेश यादव को 2027 में जो हार दिखाई दे रही है, उस हार की खुन्नस निकालने के लिए वे तमाम बयान दे रहे हैं. चुनाव जनता का विश्वास जीतकर जीता जाता है. जनता का विश्वास उसके बीच काम करके हासिल किया जाता है. जब Samajwadi Party ने अपने शासनकाल में जनता के बीच कोई काम ही नहीं किया, तो जनता उन पर विश्वास क्यों करेगी? जनता ने आज उन्हें नकार दिया है, इस बात को स्वीकार करना चाहिए. 2027 में Samajwadi Party दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी.
उन्होंने कहा कि देश के लोकत्रांतिक ढांचे को कमजोर करने के लिए कुछ विरोधी ताकतें काम कर रही है. हम सभी को सजग होना चाहिए और देश के मूल मुद्दों को देखना चाहिए. निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था के लिए चुनाव आयोग काम रहा है और देश के संवैधानिक ढांचे को मजबूती मिलेगी.
दानिश अंसारी ने अयोध्या में दीपोत्सव के कार्यक्रम में पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी पर कहा कि सकारात्मक कार्यों के हर रिकॉर्ड को योगी Government ने तोड़ने का काम किया है. शिक्षा, सुशासन, रोजगार और गरीबों के उत्थान के क्षेत्र में नया उत्तर प्रदेश इन तमाम चीजों में सेवा कार्य के नए कीर्तिमान रच रहा है. हर साल उत्तर प्रदेश की योगी Government पिछले कीर्तिमानों को तोड़ने का काम कर रही है. योगी Government के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का काम प्रदेश का जन-जन कर रहा है. पूरा विश्वास है कि आज India देश जिस तरह आगे बढ़ रहा है, उत्तर प्रदेश उसके ग्रोथ इंजन के रूप में आगे बढ़ रहा है.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content