2027 में भाजपा 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करेगी : रवि किशन

गोरखपुर, 21 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इसके परिणामों पर बयानबाजी तेज हो गई है. BJP MP रवि किशन ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करेगी. महादेव की कृपा और जनता के समर्थन से पार्टी को बड़ी विजय मिलेगी.

गोरखपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान BJP MP ने कहा कि वह जनता के बीच रहते हैं और जनता की आवाज को समझते हैं. प्रदेश में डबल इंजन की Government बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है. जनता का भरोसा भाजपा के साथ है. अखिलेश यादव के झांसे में नहीं आने वाले हैं.

BJP MP रवि किशन ने एमएलसी चुनाव को लेकर कहा कि उनकी पार्टी चुनाव जीतने जा रही है और शिक्षक भी भाजपा को अपनी पहली पसंद मानते हैं. उन्होंने Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका नाता हथियारों से रहा है. मैंने कभी नहीं सुना कि Samajwadi Party का शिक्षा से कोई संबंध रहा हो. Samajwadi Party शिक्षकों के चुनाव में हिस्सा ले रही है, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में शिक्षक भाजपा को प्राथमिकता देंगे.

कांग्रेस और Samajwadi Party के चुनाव लड़ने की रणनीति पर सवाल उठाते हुए रवि किशन ने कहा कि इन पार्टियों को सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन मैं दावे के साथ कहूंगा कि इनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो रही है.

उन्होंने कांग्रेस और Samajwadi Party से सवाल किया कि उनका चुनावी रोडमैप क्या है और उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए क्या किया है. इन पार्टियों को यह बताना चाहिए कि वर्ष 2017 से पहले जब वे सत्ता में थीं, तब उत्तर प्रदेश की स्थिति खराब क्यों थी और प्रदेश पिछड़े राज्यों में क्यों गिना जाता था. वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के खजाने को लूटा गया. अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो कांग्रेस और Samajwadi Party को जनता के सामने अपने कामकाज का हिसाब देना चाहिए और बताना चाहिए कि वे किस आधार पर वोट मांग रही हैं.

BJP MP ने Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके शासनकाल में उत्तर प्रदेश माफिया गतिविधियों, बदहाली और आर्थिक संकट से प्रभावित रहा. उन्होंने प्रदेश से लोगों के पलायन और फैक्ट्रियों के बंद होने का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि सपा अब किस आधार पर जनता से वोट मांगेगी.

रवि किशन ने कहा कि लोकतंत्र में हर Political दल को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन जनता के सामने अपने काम और उपलब्धियों का हिसाब रखना भी जरूरी है.

–

डीकेएम/