2027 में अखिलेश यादव को फिर मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं सपा कार्यकर्ता : आशुतोष वर्मा

Lucknow, 4 नवंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर Political सरगर्मियां तेज हो गई हैं. Samajwadi Party (सपा) ने भी चुनावी तैयारियों के बीच अपनी रणनीति और प्राथमिकताओं को लेकर बयानबाजी तेज कर दी है. इसी क्रम में सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने पार्टी की सामाजिक न्याय की विचारधारा, अखिलेश यादव को दोबारा Chief Minister बनाने की कार्यकर्ताओं की इच्छा और प्रदेश की कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और Chief Minister योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा.

सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि Samajwadi Party हमेशा से सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती आई है. पार्टी का उद्देश्य एक समतामूलक समाज की स्थापना करना रहा है. मौजूदा Government के कार्यकाल में पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव हो रहा है. Samajwadi Party लगातार इन समुदायों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही है. Government की ओर से भले ही कई घोषणाएं की जाती हों, लेकिन इन वर्गों को उनके अधिकारों के अनुरूप आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि Samajwadi Party का हर कार्यकर्ता चाहता है कि अखिलेश यादव Chief Minister बनें. पार्टी के भीतर हुई चर्चाओं में कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आए हैं. कार्यकर्ताओं की यह भी इच्छा है कि आगामी चुनाव की पूरी प्रक्रिया और अब तक की Political रणनीति की बारीकी से समीक्षा की जाए, ताकि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके.

वहीं, Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने और उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी पर आशुतोष वर्मा ने सवाल उठाए. उन्होंने भाजपा की लोकतंत्र बचाओ रैली का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि रैली के नाम पर राजधानी Lucknow को जाम कर दिया गया था. भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज और अमीनाबाद सहित शहर के कई प्रमुख इलाकों में यातायात बाधित किया, जिससे आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी परेशानी हुई.

सपा प्रवक्ता ने कहा कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के समय सड़कों पर जाम लगने से कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. उन्होंने सवाल किया कि जब भाजपा के कार्यक्रमों से आम जनता और व्यापारियों को परेशानी होती है, तब उसे क्या कहा जाना चाहिए? उन्होंने आरोप लगाया कि अब गोरखपुर में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है, जिसका व्यापारी विरोध कर रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर दूसरों पर उपद्रव करने का आरोप लगाने और अपने कार्यक्रमों से होने वाली परेशानियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया.

इसके अलावा, Union Minister शिवराज सिंह चौहान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आशुतोष वर्मा ने उन पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के बयानों को अब गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. उन्हें खुद Chief Minister पद से हटाया गया था और अब वे केवल लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं.

–

एबीएम