
औरैया, 15 नवंबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी Political पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. जहां एक-एक सीट के लिए खींचतान देखने को मिल रही है, ऐसे में औरैया जिला और खास हो जाता है, जहां पिछली बार तीन विधानसभा सीटों में से 2 पर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी Samajwadi Party की, तो एक पर भाजपा की जीत हुई थी. यही वजह है कि इस बार भी औरैया की तीनों सीटें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई हैं.
17 सितंबर 1997 को औरैया और बिधूना तहसीलों को इटावा जिले से अलग करके नया जिला औरैया बनाया गया था. यह जिला नेशनल हाईवे नंबर 2 (मुगल रोड) पर स्थित है. यह इटावा मुख्यालय के 64 किमी पूर्व में और Kanpur शहर के 105 किमी पश्चिम में स्थित है. जिले में कुल 7 ब्लॉक हैं, जिनके नाम औरैया, अजीतमल, बिधूना, सहार, अछल्दा, भाग्यनगर और एरवाकटरा हैं.
प्रशासनिक दृष्टि से जिले में 7 नगर पालिका/नगर पंचायत, 7 ब्लॉक और 3 तहसील हैं. ग्रामीण व्यवस्था के तहत जिले में कुल 848 ग्राम पंचायत और 1069 ग्राम हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में कुल 13 थाने स्थापित हैं. इस जिले की कुल जनसंख्या 13,79,545 है, जबकि साक्षरता दर 80.19 प्रतिशत है. जिले का कुल क्षेत्रफल 10,863 वर्ग किलोमीटर है. यहां की मुख्य भाषा हिन्दी है.
औरैया जिला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर स्थित होने के कारण सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. यह Lucknow से 225 किमी, New Delhi से 394 किमी, कन्नौज से 84 किमी और Kanpur देहात से 51 किमी की दूरी पर है. फफूंद (दिबियापुर) निकटतम रेलवे स्टेशन है, जो 22 किमी दूर है. हवाई मार्ग के लिए निकटतम हवाई अड्डा Kanpur है.
औरैया अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है. देवकली मंदिर जिला मुख्यालय की दक्षिणी दिशा में यमुना नदी के किनारे स्थित है. प्राचीन कथाओं के अनुसार, यह मंदिर 11वीं शताब्दी से संबंधित है, लेकिन पुरातात्विक दृष्टिकोण से इसका निर्माण 18वीं शताब्दी में माना जाता है. यह मंदिर मूल रूप से भगवान शिव को समर्पित है.
बड़ी देवी मंदिर फफूंद रोड, औरैया के पढ़ीन दरवाजा क्षेत्र में स्थित है. यह जिले में सभी देवी मंदिरों का सबसे पुराना मंदिर माना जाता है. वहीं, गुरुया मंदिर प्राचीन स्थापत्य मूल्यों के लिए प्रसिद्ध है. भगवान शिव का यह मंदिर एक वर्ग मंच पर निर्मित है.
जिला औरैया में विधानसभा की कुल 3 सीटें हैं. वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इनमें से Samajwadi Party ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 1 सीट मिली थी. Samajwadi Party से बिधूना सीट पर रेखा वर्मा और दिबियापुर सीट पर प्रदीप यादव ने जीत दर्ज की थी. वहीं, औरैया विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गुड़िया कठेरिया ने जीत हासिल की थी.
संसदीय दृष्टि से औरैया के विधानसभा क्षेत्र दो Lok Sabha क्षेत्रों में बंटे हैं. 41-इटावा (एससी) संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 203-दिबियापुर और 204-औरैया (एससी) विधानसभा क्षेत्र आते हैं. वहीं, 42-कन्नौज संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 202-बिधूना विधानसभा क्षेत्र आता है.
यही बंटवारा औरैया की सियासत को और दिलचस्प बनाता है. बिधूना कन्नौज Lok Sabha से जुड़ा है, जो सपा का गढ़ माना जाता है, जबकि दिबियापुर और औरैया इटावा Lok Sabha से जुड़े हैं. 2027 के चुनाव में भाजपा इन दो सीटों को वापस पाने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी, तो सपा अपनी बढ़त को बरकरार रखने के साथ औरैया सीट पर भी कब्जे की कोशिश करेगी. जातीय समीकरण, विकास के मुद्दे और स्थानीय नेतृत्व इस बार भी निर्णायक भूमिका निभाएंगे.
–
एससीएच/
Skip to content