
Lucknow, 30 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव केवल उत्तर प्रदेश में Government बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि विकसित India के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है. उन्होंने कहा कि दिल्ली का रास्ता Lucknow से होकर जाता है, इसलिए उत्तर प्रदेश में भाजपा की बड़े अंतर से ऐतिहासिक जीत जरूरी है. पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ स्तर पर जुटकर 2017 की 312 सीटों वाली जीत दोहराने का लक्ष्य लेकर काम करना होगा.
Friday को Lucknow में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए विनोद तावड़े ने पूर्व Prime Minister India रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की Political भूमिका देश के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण है. ऐसे में 2027 में भाजपा की बड़ी जीत विकसित India के संकल्प को मजबूती देगी.
Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए तावड़े ने प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की रचना ‘भेड़ और भेड़िये’ का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party नए रूप और नए वादों के साथ जनता के बीच जाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसका वास्तविक चरित्र वही है, जिसे प्रदेश की जनता वर्ष 2017 से पहले देख चुकी है. कार्यकर्ताओं को सपा Government के कार्यकाल और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली Government के दौरान कानून-व्यवस्था, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में हुए बदलावों को जनता के सामने रखना चाहिए.
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में विपक्ष की Government होने के बावजूद भाजपा ने अकेले 312 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. आज केंद्र और प्रदेश Government की उपलब्धियां पार्टी के सामने उस ऐतिहासिक प्रदर्शन को दोहराने का अवसर लेकर आई हैं. इसके लिए बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट, घर-घर संपर्क और संगठन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बेहद जरूरी है. तावड़े ने कहा कि भाजपा Government की योजनाएं केवल विकास के आंकड़ों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गरीबों, किसानों और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं.
Chief Minister सामूहिक विवाह योजना और Prime Minister किसान सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे योजनाओं से लाभान्वित लोगों के जीवन में आए बदलाव की वास्तविक कहानियां जनता तक पहुंचाएं. स्वर्गीय प्रमोद महाजन की जयंती पर उन्हें याद करते हुए तावड़े ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य हर गरीब के घर तक विकास की लक्ष्मी पहुंचाना है. कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है.
उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के ‘वी विल डू इट’ संदेश का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से इसी संकल्प के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में लौटने का आह्वान किया. तावड़े ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संगठन के सामने जो लक्ष्य रखा है, उसे हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा.
उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास और संगठन की ताकत के दम पर भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 की 312 सीटों वाली ऐतिहासिक जीत को दोहराने में सफल होगी.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content