
New Delhi, 27 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हेमांग जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 2024 के Lok Sabha चुनाव के बाद से उनका उद्देश्य India को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीचा दिखाना रहा है. इसके अलावा 1 नवंबर को होने वाली एनडीए की पदयात्रा, व्यापारियों के मुद्दे और विपक्षी दलों की राजनीति पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी. वहीं, Samajwadi Party (सपा) के सांसद राजीव कुमार राय ने ब्रिक्स संसदीय मंच और विपक्षी नेताओं के बीच समन्वय को लेकर अपनी बात रखी.
BJP MP हेमांग जोशी ने ब्रिक्स संसदीय मंच का जिक्र करते हुए कहा कि India इस वर्ष ब्रिक्स की मेजबानी और अध्यक्षता कर रहा है. India की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स के तहत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम, संवाद और परिसंवाद आयोजित किए गए हैं.
जोशी ने कहा कि ब्रिक्स के 12वें संसदीय मंच में सदस्य देशों के स्पीकर और सहयोगी देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुए हैं. पिछले दो दिनों से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो रही है. वह भारत-वियतनाम संसदीय मैत्री समूह के सदस्य हैं और उन्हें भी इस मंच पर हिस्सा लेने का अवसर मिला. इसके लिए उन्होंने Government का आभार जताया.
हेमांग जोशी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि 2024 के चुनाव के बाद से वह लगातार India की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाने वाले बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकोनॉमी’ बताते हैं और चीन की तारीफ करते रहते हैं. इस तरह के बयानों से दुनिया के सामने India की छवि को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.
एनडीए की 1 नवंबर को प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर BJP MP ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों का संगठन केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि मंडल और बूथ स्तर तक मजबूत है. इस अभियान के तहत एनडीए के कार्यकर्ता एकजुट होकर पदयात्रा करेंगे. इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों पर परिसंवाद आयोजित किए जाएंगे और विपक्ष की कथित टूलकिट का पर्दाफाश किया जाएगा.
जोशी ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं की विश्वसनीयता कम होने के बाद वे दूसरे लोगों के माध्यम से अपनी राजनीति आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.
व्यापारी संगठनों के साथ राहुल गांधी के संवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए जोशी ने कहा कि राहुल गांधी का छोटे व्यापारियों की समस्याओं और उनके जीवन के अनुभवों से सीधा जुड़ाव नहीं रहा है. राहुल गांधी ने आम लोगों की परेशानियों और संवेदनाओं को करीब से नहीं समझा है.
वहीं, Samajwadi Party के सांसद राजीव कुमार राय ने ब्रिक्स संसदीय मंच पर उम्मीद जताई कि वहां हुई चर्चाओं और प्रस्तुत विचारों पर सभी देश ईमानदारी से काम करेंगे. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स दुनिया के लगभग एक-तिहाई भौगोलिक क्षेत्र को कवर करता है. ऐसे में इस मंच की आवाज को अनसुना करना वैश्विक व्यवस्था के लिए उचित नहीं होगा.
विपक्षी एकता के मुद्दे पर राय ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से अपील की कि वे अपने राष्ट्रीय नेतृत्व पर भरोसा रखें. Samajwadi Party के कार्यकर्ता भी अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करेंगे.
व्यापारी संगठनों द्वारा राहुल गांधी को लिखे गए पत्र पर राय ने कहा कि व्यापारियों को भी इस लड़ाई के महत्व को समझना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि व्यापारी संगठनों से जो बातें कहलवाई जा रही हैं, वे जरूरी नहीं कि उनकी अपनी राय हों.
–
एएस
Skip to content