
गोंडा, 2 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister के कार्यक्रम के दौरान Monday को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने मंच से प्रत्येक विकास परियोजना के लिए Chief Minister योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार जताया. उन्होंने अपने विशेष अंदाज में कहा, ”का हाल चाल हौ भाई सबके, मजा मा है सब जने?” ठेठ अवधी में उनकी इस बात को सुनकर जनता उत्साहित हो गई. इसके बाद उन्होंने 2014 से पहले और 2017 के बाद के हालात का जिक्र करते हुए Chief Minister योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की विकास परियोजनाओं को गिनाया. उन्होंने इसके लिए Chief Minister का आभार जताया.
उन्होंने कहा कि जैसा कि हम कहत रहन, टाइम कम है, थोड़ा तेज-तेज जल्दी बोल दैबे लेकिन दिमाग मा तनिक बैठाय लियो भाई. उन्होंने कहा कि 2014 के पहले जौन जमाना रहा, ऊ आप लोग हम लोग देखन है. और 2014 औ 2017 के बाद के जमाना हम लोग देखन है. हमका एक एक चीज गिनावै के जरूरत नाई है. पहले का जमाना याद रखे के जरूरत हा. तब लोग बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसत रहे. घर की महिलाएं असुरक्षा के चलते बाहर निकलने से कतराती थीं. सपा Government में वसूली होती थी तो बसपा मुखिया के जन्मदिन पर भी वसूली की चर्चा रहती थी.
उन्होंने 18 साल के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम नौजवान भाइयों से कहल चाहित है कि आप लोगन के आगे जमाना है. आप लोगन का भविष्य है. आप लोगों ने वह समय नहीं देखा है, जब यहां Government के नाम पर भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं होता था और कानून के नाम पर माफिया राज के अलावा कुछ नहीं होता था. आज हमारी माताएं बहनें, हमारे समूह सखी लोग यहां बैठी हैं , जिनके लिए Government ने अपनी आमदनी कमाने का जरिया खोल दिया है. आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता बनाया है.
उन्होंने कहा कि आज जिस सड़क से हम लोग मनकापुर, गौरा चौकी या दरजीकुआ से बभनान तक जा रहे हैं, कितने साल तक वह सड़क बदहाल रही. कोई सुनने वाला नहीं था. Government बसपा की होती थी, हमारे प्रधान, बीडीसी और ब्लॉक प्रमुखों से पैसा वसूला जाता था कि बहन जी का जन्मदिन है. जिस तरह हम लोग बिजली के लिए तरसते थे. आज गांव-गांव में पंखे के सुख में हमारा किसान भाई सोता है. उन्होंने कहा कि पहले हमारे गांव के लोग राशन के लिए रोते थे, मिलता नहीं था. आज हमारे किसान भाई मशीन में अंगूठा लगाते हैं, तुरंत जितना राशन मिल जाता है और वो भी फ्री में. बदलाव है की नहीं.
कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि हम योगीजी को धन्यवाद देना चाहते हैं कि जितने बार वह गोंडा की धरती पर आए हैं, अन्य किसी Chief Minister ने घूमकर इधर देखा भी नहीं. आज Chief Minister योगी की देन है कि हमारे यहां मेडिकल कॉलेज है, पुल हैं, बड़े बिजलीघर हैं और सब सुलभ है. Chief Minister गोंडा की जनता को अपने घर का समझते हैं. उन्होंने कहा कि यह छपिया की धरती है और गोंडा क्रांतिकारियों का जिला है. यहां महाराजा देवी बख्श सिंह से लेकर कई पुरखों का गांव है.
उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा देवी बख्श सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रखा है. सब योगी Government में मिल रहा है. उन्होंने अन्य कई योजनाओं और बदलाव को चिह्नित कर Chief Minister का आभार जताया. साथ ही, जनता को चुनाव के समय यह सब चीजें याद रखने के लिए प्रेरित किया. उनके भाषण के दौरान जय श्री राम का उद्घोष गूंजता रहा.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content