2014 में पहली बार देश ने राजनीतिक विरासत नहीं, बल्कि जनादेश से पीएम मोदी को चुना: नितिन नवीन

New Delhi, 7 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Wednesday को New Delhi स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित ‘विकसित India संकल्प सभा’ को संबोधित किया और Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उनका अभिनंदन किया.

नितिन नवीन ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की संघर्ष, संकल्प और सेवा की यात्रा ने जनसेवा को राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के बाद गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति के लिए चलाई गई योजनाओं से बदलाव आया तथा कोरोना संकट के दौरान टीकाकरण और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में विकास, विरासत, सुरक्षा और India के सम्मान को नई दिशा मिली, ताकि विकसित India का संकल्प साकार हो.

नितिन नवीन ने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अविस्मरणीय है. यह दिन Prime Minister Narendra Modi की 25 वर्षों की उस यात्रा का साक्षी बनने का अवसर है, जो संघर्षों के बीच शुरू हुई और जिसने हर चुनौती का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने का काम किया. उनकी तप, साधना और संकल्प ने जनसेवा को ही उनके जीवन का ध्येय बनाया. उनके लिए जनसेवा ही राष्ट्रसेवा का मार्ग बनी और इसी संकल्प के साथ वे राजनीति में सत्ता को सेवा का माध्यम बनाते हुए राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे. ऐसे हम सबके Prime Minister और इस देश के प्रधान सेवक का मैं बहुत-बहुत अभिनंदन और बधाई देता हूं.

उन्होंने कहा कि मैं सर्वप्रथम Prime Minister मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की अनवरत, अविचल और अथक सेवा एवं समर्पण की यात्रा के लिए 140 करोड़ देशवासियों और भारतीय जनता पार्टी के लाखों-लाख कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक बधाई, अभिनंदन और शुभकामनाएं देता हूं. देश के सभी जिलों से लोग आज Prime Minister मोदी की 25 वर्षों की इस यात्रा के साक्षी बन रहे हैं. India की 140 करोड़ जनता आज अपने प्रिय नेता को आशीर्वाद दे रही है और उनके यशस्वी जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रही है, ताकि वे विकसित India के संकल्प को आगे बढ़ाएं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि Prime Minister मोदी ने इन 25 वर्षों में दीपक की तरह स्वयं को जलाकर, अपने परिश्रम और समर्पण से 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में विकास, आत्मविश्वास और स्वाभिमान का उजाला फैलाने का निरंतर प्रयास किया है. आज इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं और उनके दीर्घ एवं यशस्वी सार्वजनिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं. देश के पूर्व President प्रणब मुखर्जी ने अपनी किताब में 2014 के चुनाव को ‘टेक्टॉनिक शिफ्ट’ के रूप में कहा था. उन्होंने इसे भारतीय राजनीति का एक बड़ा बदलाव बताया था.

उनके अनुसार, पीएम मोदी देश के पहले ऐसे Prime Minister हैं, जिन्हें जनता के सामने एक घोषित उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया और बाद में उन्हें जनता का अपार जनसमर्थन मिला तथा वे देश के पहले चुने हुए घोषित Prime Minister के रूप में आए. उससे पहले कई चुनाव हुए. चाहे जनता ने किसी पार्टी को समर्थन दिया हो या गठबंधन को वोट दिया हो, चुनाव के बाद Prime Minister का नाम तय होता था. 2014 में पहली बार ऐसा हुआ कि राष्ट्रीय चुनाव में Prime Minister का चेहरा केवल पार्टी का चेहरा नहीं रहा.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को सीधे जनता के सामने चुनाव के प्रमुख चेहरे के रूप में पेश किया गया और देश की जनता ने उन्हें जनादेश देकर Prime Minister बनाया. अगर हम इतिहास के पन्नों को देखें तो जवाहरलाल नेहरू को आजादी के बाद पहली बार Prime Minister बनने से पहले कांग्रेस के नेताओं ने चुना. इंदिरा गांधी को भी कांग्रेस के नेताओं ने पहली बार चुनकर Prime Minister बनाया. वहीं, राजीव गांधी अपनी माता के दिवंगत होने के बाद पहली बार Prime Minister बने और बाद में जनादेश लेकर आए, लेकिन पीएम मोदी किसी Political परिवार या विरासत के साथ नहीं आए. उन्होंने केवल अपने सार्वजनिक जीवन, संगठनात्मक अनुभव और जनता के जनादेश के आधार पर देश का Prime Minister बनने का गौरव प्राप्त किया.

नितिन नवीन ने कहा कि आज के इस अवसर पर हम उन माताओं-बहनों, लखपति दीदियों, किसान भाइयों, खिलाड़ियों, गरीब परिवारों और देश के युवाओं की ओर से Prime Minister मोदी का अभिनंदन और आभार व्यक्त करते हैं, जिनके जीवन में Prime Minister मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों ने सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है. Prime Minister मोदी ने माताओं-बहनों के लिए शौचालय निर्माण से लेकर उज्ज्वला योजना तक की व्यवस्था की और उनकी सुरक्षा एवं स्वाभिमान सुनिश्चित करने का काम किया. 3 करोड़ लखपति दीदियों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्होंने महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम की है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने केवल वूमेन डेवलपमेंट की बात नहीं की, बल्कि वूमेन-लेड डेवलपमेंट की बात की है और अब 33 प्रतिशत महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण से उनकी Political भागीदारी भी सुनिश्चित होगी. 11 करोड़ से अधिक किसान भाइयों के लिए किसान सम्मान योजना के माध्यम से उनका सम्मान और कल्याण सुनिश्चित किया गया. कृषि को केवल एक विभाग तक सीमित न रखते हुए किसान कल्याण को भी प्राथमिकता दी गई और किसानों के प्रति देश के नेतृत्व की सोच को प्रदर्शित किया गया. ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से खिलाड़ियों को नए अवसर दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप आज हमारे खिलाड़ी India का नाम रोशन कर रहे हैं और नए-नए कीर्तिमान बना रहे हैं. Prime Minister आवास योजना के माध्यम से 4 करोड़ गरीब परिवारों को उनके सपनों का घर और सिर पर छत देने का काम किया गया.

नितिन नवीन ने कहा कि कोरोना जैसी आपदा के समय, जब पूरी दुनिया ठहर-सी गई थी, तब Prime Minister मोदी ने करोड़ों भारतवासियों के बेटे और भाई की तरह उनकी चिंता की. निःशुल्क वैक्सीन से लेकर 80 करोड़ लोगों के लिए Prime Minister गरीब कल्याण योजना के माध्यम से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई, जिससे देश इस अस्थिरता और आपदा की घड़ी से बाहर निकल पाया. Prime Minister मोदी ने 2013-14 में निराशा और नाउम्मीदी के माहौल से गुजर रहे देश के युवाओं में आशा और उम्मीद की नई किरण जगाई.

उन्होंने कहा कि आज देश में ढाई लाख से अधिक स्टार्टअप और 125 से अधिक यूनिकॉर्न इस बदलाव के साक्षी हैं. युवा अब केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब गिवर बनकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है. इन सभी वर्गों की ओर से हम यशस्वी Prime Minister मोदी का आभार व्यक्त करते हैं. हम उस कल्पना का भी अभिनंदन करते हैं, जिसने देश को नई सोच और नई दिशा दी. इस देश ने विभाजनकारी राजनीति का एक बड़ा दौर देखा है, लेकिन Prime Minister मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को केंद्र में रखकर Government की योजनाएं बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि जनसंघ कालखंड से लेकर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से हम Prime Minister मोदी का अभिवादन करते हैं. हमारे प्रेरणा पुरुष दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के विचार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की कल्पना और श्रद्धेय अटल जी की सुशासन की व्यवस्था को Prime Minister मोदी ने पूरी पारदर्शिता के साथ देश के अंतिम व्यक्ति के विकास की योजनाओं से जोड़ा है. चाहे डायरेक्ट ट्रांसफर स्कीम हो या 370 की समाप्ति का विषय, Prime Minister मोदी ने देश को सम्मान और एकता का भाव दिया है, जिससे आज 140 करोड़ देशवासी एक साथ आगे बढ़ रहे हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विकास के साथ-साथ देशवासियों को अपनी विरासत पर गर्व करने का अवसर भी मिला है. चाहे काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर हो, महाकाल का कॉरिडोर हो या अयोध्या का भव्य श्रीराम मंदिर, इन माध्यमों से हमारी आस्था और विरासत को नई पहचान मिली है. सोमनाथ के पवित्र मंदिर को भी हम याद करते हैं. केवल इमारतें और इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं बनाए गए, बल्कि आस्था के केंद्रों को भी फिर से सृजित किया गया है. सेवा तीर्थ, अमर शहीदों और सैनिकों को समर्पित नेशनल वॉर मेमोरियल तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के माध्यम से देश की विरासत पर गर्व करने का सभी को अवसर मिला है.

उन्होंने कहा कि हम आज उन परिवारों की ओर से Prime Minister मोदी का अभिनंदन करते हैं, जिन्हें आयुष्मान India से जोड़ा गया है. 60 करोड़ परिवार आज स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले रहे हैं. हम उन वीर सैनिकों की ओर से भी यशस्वी Prime Minister मोदी को नमन करते हैं, जिनके साथ उन्होंने केवल दीपावली और होली नहीं मनाई, बल्कि उनके मनोबल को बढ़ाने और उनके सीने को चौड़ा करने का काम किया है. एक समय था, जब इस देश में सैनिकों के सिर काट लिए जाते थे और दिल्ली में बैठी Government मौन रहती थी. लेकिन आज आपने स्पष्ट संदेश दिया है कि यह नया India है, जो अपनी सुरक्षा और स्वाभिमान के प्रति दृढ़ता से खड़ा है. सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर इसी दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं. Prime Minister मोदी ने हमारी सेना को हमारी शान बताया है और इस भावना को प्रदर्शित किया है.

नितिन नवीन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर Prime Minister मोदी के नेतृत्व को 35 से अधिक देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है. यह सम्मान केवल Prime Minister मोदी का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का है और India के बढ़ते महत्व का प्रतीक है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश को नई सोच और नई दिशा मिली है. हमारी संस्कृति और विरासत के ऐसे कई आयाम सामने आए हैं, जो हम सभी को गर्व कराते हैं. चाहे योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने की बात हो या भारतीय संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता, Prime Minister मोदी ने देश के लोगों में अपनी संस्कृति और विरासत के प्रति नई सोच विकसित की है. सीमाओं पर स्थित गांवों को, जिन्हें पहले अंतिम गांव कहा जाता था, नई पहचान मिली है.

उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister मोदी ने इन्हें India के प्रथम गांव बताया है, जो देश की सुरक्षा और स्वाभिमान की पहली कड़ी हैं. हम Prime Minister मोदी की इस सोच को नमन करते हैं. जब किसी व्यक्ति की सोच और दृष्टि 140 करोड़ लोगों का संकल्प बन जाती है, तो वह एक सामूहिक स्वप्न बन जाता है. जो आधुनिक India के शिल्पकार हैं, वही विकसित India 2047 के सूत्रधार हैं. इस संकल्प को पूरा करने के लिए आदरणीय Prime Minister Narendra Modi ने देश की शक्ति और देश के लोगों की शक्ति की सप्तधारा का रोडमैप दिया है.

नितिन नवीन ने कहा कि हम Prime Minister मोदी की 25 वर्षों की यात्रा, संघर्ष से संकल्प तक, संकल्प से सिद्धि तक और जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक की यात्रा को नमन करते हैं. आज Prime Minister Narendra Modi के माध्यम से देश को विकसित India का जो संकल्प मिल रहा है, उसके साथ India निरंतर आगे बढ़ेगा और विकास के साथ-साथ अपनी विरासत को भी आगे बढ़ाएगा. 21वीं सदी का India निश्चित रूप से विश्व की अगुवाई करेगा और Prime Minister मोदी उसका नेतृत्व करेंगे. आज देशभर के सभी जिलों से हमारे कार्यकर्ता और लोग जुड़े हैं. हम उनकी ओर से Prime Minister मोदी का अभिवादन करते हुए आग्रह करते हैं कि देश को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने की इस यात्रा में हम सभी मिलकर विकसित India के सपने को साकार करें.

–

डीकेपी/