
New Delhi, 28 नवंबर . Pakistan के सत्ता ढांचे पर सवाल उठाती एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि 1971 में देश के विभाजन का कारण बना सैन्य नेतृत्व-नौकरशाही और उन पर निर्भर Political वर्ग का गठजोड़ आज भी उसी मानसिकता के साथ काम कर रहा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यदि वास्तविक संघीय और लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित नहीं की गई, तो 1971 की तरह राष्ट्रीय एकता पर फिर खतरा मंडरा सकता है.
रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान समेत छोटे राष्ट्रीय समुदायों की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं और अधिकारों की अनदेखी, संसाधनों पर केंद्रीकृत नियंत्रण तथा असहमति से निपटने के लिए दमनात्मक नीतियां Pakistan को एक बार फिर गंभीर आंतरिक संकट की ओर धकेल सकती हैं.
Political विश्लेषक और शोधकर्ता बलोच सिद्दीक आजाद ने ‘ग्लोबल नेशनलिस्ट’ में प्रकाशित अपने लेख में लिखा है कि इस व्यवस्था ने सत्ता और संसाधनों को कुछ हाथों में केंद्रित कर दिया है. छोटे राष्ट्रीय समुदायों को संघीय ढांचे में समान भागीदार की तरह नहीं, बल्कि अधीनस्थ इकाइयों की तरह देखा जाता है.
सेना बल प्रयोग की क्षमता उपलब्ध कराती है, नौकरशाही प्रशासनिक नियंत्रण और सार्वजनिक वित्त का संचालन करती है, जबकि Political अभिजात वर्ग लोकतांत्रिक वैधता का दिखावा बनाए रखता है. यह कोई अस्थायी गठबंधन नहीं, बल्कि सत्ता का एक स्थायी ढांचा है, जिसकी कार्यप्रणाली पहले भी Pakistan को तोड़ चुकी है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि 1971 में Pakistan का विभाजन इसलिए हुआ, क्योंकि तत्कालीन सत्ता प्रतिष्ठान पूर्वी Pakistan की लोकतांत्रिक जनादेश को स्वीकार करने को तैयार नहीं था. 1970 के आम चुनाव में अवामी लीग को स्पष्ट बहुमत मिला था, लेकिन उसे सत्ता नहीं सौंपी गई और Political समाधान की जगह बल प्रयोग का रास्ता चुना गया.
लेख में कहा गया है कि Pakistan लोकतंत्र की मांग से नहीं टूटा था, बल्कि लोकतांत्रिक जनादेश को नकारने की वजह से टूटा था. यही मानसिकता आज भी राज्य की नीतियों को प्रभावित कर रही है और सत्ता का यह त्रिकोण नियंत्रण बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय एकता तक को जोखिम में डालने को तैयार दिखता है.
रिपोर्ट में बलूचिस्तान का जिक्र करते हुए कहा गया है कि वहां Political शिकायतों और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े विवादों को अक्सर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का मुद्दा मानकर दबाने की कोशिश की जाती है. अगस्त 2025 में Pakistan मानवाधिकार आयोग ने भी बलूचिस्तान में जबरन गायब किए जाने की घटनाओं, नागरिक स्वतंत्रताओं में कमी और जवाबदेही की कमी की ओर ध्यान दिलाया था.
बलूचिस्तान आंतरिक उपनिवेशवाद के इस मॉडल का सबसे स्पष्ट उदाहरण है. प्रदेश के समुद्री तट, खनिज संपदा, ऊर्जा संसाधन और रणनीतिक स्थिति को केंद्र Government की संपत्ति की तरह देखा जाता है, जबकि स्थानीय लोगों के Political अधिकारों और आर्थिक प्राथमिकताओं को अनदेखा किया जाता है.
रिपोर्ट में सेना से जुड़े व्यावसायिक संस्थानों जैसे फौजी फाउंडेशन, आर्मी वेलफेयर ट्रस्ट, नेशनल लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन और फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गेनाइजेशन की गतिविधियों का भी उल्लेख किया गया है. साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की नवंबर 2025 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि Pakistan में भ्रष्टाचार और जवाबदेही की समस्याएं अब भी गंभीर बनी हुई हैं.
लेख में सेना से राजनीति में हस्तक्षेप और व्यावसायिक विशेषाधिकारों से पीछे हटने तथा प्रांतों को अपने संसाधनों पर वास्तविक नियंत्रण देने की मांग की गई है. इसमें चेतावनी दी गई है कि केवल Government बदलने या अस्थायी आर्थिक पैकेज लाने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा.
लेख के अंत में कहा गया है कि 1971 में लोकतांत्रिक वास्तविकताओं को स्वीकार करने से इनकार करने की कीमत Pakistan को अपने पूर्वी हिस्से के रूप में चुकानी पड़ी थी. यदि वर्तमान सत्ता संरचना की जगह वास्तविक लोकतांत्रिक और संघीय व्यवस्था नहीं आती तो वही पुरानी व्यवस्था एक बार फिर देश की एकता को संकट में डाल सकती है.
–
Skip to content