19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, चीन ने की पुष्टि

बीजिंग, 16 नवंबर . चीनी President शी जिनपिंग अपने अमेरिकी और रूसी समकक्ष के साथ शेनझेन में त्रिपक्षीय बैठक करेंगे. चीनी विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है.

Monday को एक आधिकारिक बयान जारी किया गया जिसके मुताबिक “19 नवंबर को, President शी जिनपिंग शेनझेन में President व्लादिमीर पुतिन और President डोनाल्ड जे. ट्रंप के साथ चीन-रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे.”

यह ऐतिहासिक बैठक एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन से इतर होगी, जिसमें दुनिया की तीन सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों के नेता पहली बार एक साथ बैठेंगे. अमेरिका पहले ही बता चुका है कि ट्रंप इस बैठक में परमाणु हथियारों में कटौती और ईरान युद्ध का मुद्दा उठाएंगे, जबकि यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की संभावना नहीं है.

इससे पहले व्हाइट हाउस ने ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात की योजना का उल्लेख किया था, हालांकि तारीख का खुलासा नहीं किया गया था. व्हाइट हाउस ने बताया था कि अगले हफ्ते चीन में होने वाले एक शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं.

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ओलिविया वेल्स ने पत्रकारों से कहा, “अमेरिका, रूस और चीन के तीनों नेताओं के बीच यह ऐतिहासिक मुलाकात तब होगी, जब ट्रंप चीन के दक्षिणी शहर शेनझेन में होने वाले एशिया पैसिफिक इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (एपेक) सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.”

उन्होंने कहा, “President ने साफ कर दिया है कि वह दुनिया में परमाणु हथियारों को कम करने समेत कई मुद्दों पर बात करेंगे. President ट्रंप का मानना है कि परमाणु हथियारों का फैलना बहुत खतरनाक है.”

ओलिविया वेल्स ने कहा, “ट्रंप यात्रा का समापन चीन और रूस के Presidentयों के बीच बैठक के साथ करेंगे.”

ट्रंप Wednesday (18 नवंबर) देर रात शेनझेन पहुंचेंगे जहां 21 सदस्य देशों के बीच दो दिन का सम्मेलन होगा. 2025 में अमेरिकी President का पद दोबारा संभालने के बाद दोनों नेता चौथी बार एक दूसरे से मिलेंगे.

–

केआर/