19वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की वेबसाइट लॉन्च, अगले वर्ष कोलकाता में होगा आयोजन

New Delhi, 11 नवंबर . विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Wednesday को 19वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की. यह सम्मेलन अगले वर्ष 7 से 9 जनवरी तक कोलकाता में आयोजित किया जाएगा.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, प्रवासी भारतीय दिवस India Government का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जो दुनिया भर में बसे भारतीय मूल के लोगों से जुड़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है. हर साल 9 जनवरी को यह दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से India लौटे थे.

19वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में दुनिया भर से भारतीय मूल के लोग हिस्सा लेंगे. इस दौरान उनकी उपलब्धियों का सम्मान किया जाएगा, India के साथ उनके रिश्तों को और मजबूत किया जाएगा और देश के विकास में उनके योगदान के नए अवसरों पर चर्चा होगी.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, इस बार सम्मेलन का विषय है “फ्रॉम रूट्स टू रिटर्न: रीइग्नाइटिंग डायस्पोरा कनेक्ट विद भारत”. यह विषय भारतीय प्रवासी समुदाय और उनकी मातृभूमि के बीच मौजूद गहरे सांस्कृतिक, सभ्यतागत और भावनात्मक संबंधों को सम्मान देता है. इसका उद्देश्य इन रिश्तों को और मजबूत बनाना है. साथ ही, विदेशों में रहने वाली नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से दोबारा जोड़ने, India को करीब से समझने और आधुनिक India के साथ उनका संबंध गहरा करने की कोशिश भी की जाएगी.

तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन की शुरुआत ‘युवा प्रवासी भारतीय दिवस’ से होगी. Prime Minister Narendra Modi सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जबकि President द्रौपदी मुर्मु समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी और प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी.

ये पुरस्कार उन प्रवासी भारतीयों को दिए जाते हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है और दुनिया भर में India की छवि और संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. इस मौके पर प्रवासी भारतीय दिवस स्पेशल ‘India को जानिए’ क्विज भी लॉन्च किया गया. नए रूप में तैयार की गई यह क्विज आधुनिक गेमिंग तकनीक का उपयोग करती है, जिससे दुनिया भर के प्रवासी भारतीयों और विदेशी नागरिकों तक इसकी पहुंच बढ़ेगी.

यह क्विज India की विरासत, संस्कृति, कला और आधुनिक उपलब्धियों से लोगों को जोड़ने का काम करेगी. क्विज भारतवर्स ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है. इस डिजिटल मंच पर क्विज, पहेलियां, क्रॉसवर्ड, वर्ड सर्च और कई अन्य इंटरैक्टिव गतिविधियां भी मौजूद हैं.

पीबीडी स्पेशल क्विज 11 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक चलेगी. इसमें तीन श्रेणियों – गैर-निवासी भारतीय (एनआरआई), भारतीय मूल के लोग (पीआईओ) और विदेशी नागरिकों – के विजेताओं को India की 10 दिन की विशेष यात्रा का मौका मिलेगा. उन्हें कोलकाता में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में भी शामिल होने का अवसर दिया जाएगा.

प्रवासी भारतीय दिवस की वेबसाइट लॉन्च होने के साथ ही सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इस वेबसाइट पर सम्मेलन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी, जैसे कार्यक्रम का विवरण, पंजीकरण प्रक्रिया, रहने की व्यवस्था, यात्रा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी, ताकि प्रतिभागियों को सम्मेलन में शामिल होने में आसानी हो सके.

–

एवाई/डीकेपी