
Mumbai , 16 नवंबर . Actor अक्षय कुमार ने ’18वें अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट’ का आयोजन Ahmedabad, Gujarat में किया था. इस टूर्नामेंट में इंस्पायरिंग परफॉर्मेंस, रोमांचक डेमोंस्ट्रेशन और युवा चैंपियंस का सेलिब्रेशन देखने को मिला, जिसमें Gujarat के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी उभरते हुए एथलीट्स को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए शामिल हुए.
Actor अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर टूर्नामेंट की कुछ झलकियां शेयर कीं, जिनमें देशभर के युवा मार्शल आर्टिस्ट अपने करतब करते नजर आ रहे हैं.
अक्षय कुमार ने लिखा, “एनर्जी, टैलेंट और कई सच में प्रेरणादायक पलों से भरा एक दिन.”
उन्होंने आगे लिखा, “18वें अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट में देशभर के युवा चैंपियंस एक साथ आए. इस आयोजन में उन्होंने खेल के प्रति अपनी स्किल, डेडिकेशन और पैशन दिखाया.”
Actor ने बताया कि उनके इस टूर्नामेंट में Gujarat के डिप्टी सीएम और Actress भूमि पेडनेकर ने शिरकत की थी. उन्होंने लिखा, “Gujarat के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी और भूमि पेडनेकर का मार्शल आर्ट्स की भावना और इन युवा एथलीट्स की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए हमारे साथ जुड़ना बहुत अच्छा लगा. शानदार प्रदर्शन से लेकर हमारे विनर्स के सेलिब्रेशन तक, मार्शल आर्ट्स की अगली पीढ़ी को चमकते हुए देखना बहुत अच्छा लगा. ये रही दिन की एक झलक.”
इस टूर्नामेंट में शामिल होने पर Actress भूमि पेडनेकर ने अक्षय कुमार का आभार जताया. उन्होंने Actor की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी. कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा, “मुझे इसका हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया. सच में टूर्नामेंट कमाल का था. 4 साल के छोटे बच्चों से लेकर 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को इतने डेडिकेशन के साथ कुडो करते देखकर मैं इंस्पायर हो गई. इस इवेंट से जितने जॉब के मौके मिलते हैं, वो सबसे बड़ी हैरानी वाली बात थी. कमाल है अक्षय कुमार सर.”
अक्षय कुमार की बात करें, तो वह पिछली बार फिल्म ‘हैवान’ में खलनायक के किरदार में नजर आए थे, जो प्रियदर्शन द्वारा को-राइट और डायरेक्ट की हुई एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, सैफ अली खान, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे, जबकि मोहनलाल ने कैमियो रोल निभाया था.
–
एनएस/एएस
Skip to content