
नोएडा, 14 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में Monday को गौतमबुद्धनगर के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश Government में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई. प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को केवल विभागीय कार्यक्रमों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे व्यापक जनअभियान बनाया जाए. इसके लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और उनके सहयोग से अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रमों से जोड़ने पर जोर दिया गया.
सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए. बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान सेवा, स्वच्छता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रमुख सरकारी भवनों पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं.
बेसिक शिक्षा विभाग को विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कराने और उत्कृष्ट चित्रों की प्रदर्शनी लगाने को कहा गया है. वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालयों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों और युवाओं को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए गए. संस्कृति विभाग को कलाकारों के कार्यक्रमों के लिए स्थान और तिथियां समय से निर्धारित करने को कहा गया.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, राष्ट्र निर्माण, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित India का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा. अभियान के दौरान Government की 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा. इसके लिए ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियां सामने लाई जाएंगी. वीडियो, फोटो और डिजिटल माध्यमों के जरिए यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं.
अधिकारियों को अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की फोटो और वीडियो नियमित रूप से विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के लिए भी कहा गया है. इससे कार्यक्रमों की गतिविधियों और उनके प्रभाव का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा. बैठक में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा—विकसित India का संकल्प’ को प्रभावी ढंग से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया. इसके लिए संबंधित विभागों के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रभारी मंत्री ने कहा कि यात्रा के माध्यम से सेवा और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाए. यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए. सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इनमें जनप्रतिनिधियों के सहयोग और समन्वय से अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के निर्देश दिए गए. आम नागरिकों के साथ अधिकारी, कर्मचारी, युवा और सामाजिक संगठन श्रमदान में भाग लेंगे.
स्वच्छता अभियान के प्रभाव को सामने लाने के लिए अभियान शुरू होने से पहले और अभियान के बाद की स्थिति के फोटो और वीडियो तैयार कर विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे. बैठक में रंगोली कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया. रंगोली के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता, सेवा, विकसित भारत-2047 और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा.
साथ ही प्रदेश स्तरीय ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर से प्रतिभाग करने वाले लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए. अभियान के समापन अवसर पर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों की तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं और जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार समन्वय बनाकर अभियान को प्रभावी एवं व्यापक जनभागीदारी वाला स्वरूप दिया जाए.
बैठक में सांसद डॉ. महेश शर्मा, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत प्रशासक अमित कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.
–
पीकेटी/
Skip to content