16 साल का हुआ अजय-काजोल का बेटा युग, अभिनेता ने कहा- अब भी मेरा पसंदीदा छोटा ट्रबलमेकर

Mumbai , 13 सितंबर . Actor अजय देवगन ने अपने बेटे युग के 16वें जन्मदिन पर प्यार भरा नोट लिखा. युग अपना 16वां बर्थडे मना रहे है. अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर युग के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. इसके साथ अजय ने लिखा, ”अब भी मेरा पसंदीदा छोटा ट्रबलमेकर… बस अब उतना छोटा नहीं रहा. हैप्पी बर्थडे, मेरे बेटे. लव यू.”

वहीं Actress काजोल ने भी युग के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ”हैप्पी स्वीट सिक्सटीन. यकीन नहीं हो रहा कि हम यहां तक पहुंच गए. यह लगभग यकीन न होने जैसा पल है, क्योंकि जब भी मैं तुम्हें देखती हूं, तो आज भी मुझे एक छोटा-सा लड़का नजर आता है. मुझे पता है कि अब तुम पहले से ज्यादा लंबे और मजबूत हो गए हो, लेकिन मेरे लिए हमेशा तुम छोटे बच्चे की तरह ही रहेगो. तुम्हारा छोटा और बड़ा रूप, दोनों मेरे लिए हमेशा एक साथ रहेंगे.”

काजोल ने अपने बेटे को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ”आज मेरे मन में कुछ डर भी हैं, लेकिन उम्मीदें उससे कहीं ज्यादा हैं. मैं चाहती हूं कि आप बड़े होकर एक अच्छे इंसान बनो. ऐसा इंसान जो जिंदगी की हर मुश्किल का सामना हिम्मत, गरिमा और सबसे जरूरी दयालुता के साथ करे. आप खुद के साथ और पूरी दुनिया के साथ हमेशा प्यार रखे.”

काजोल ने लिखा, ”ऊंची उड़ान भरो और जिंदगी को खुलकर जियो, मेरे प्यारे. मैं तुमसे जितना प्यार करती हूं, शायद तुम कभी जान भी नहीं पाओगे.”

युग की मौसी और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा, ”हैप्पी बर्थडे मेरे युग, तुम मेरे लिए बेहद खास हो. तुम लगातार बड़े हो रहे हो, खुद को निखार रहे हो और चमक रहे हो. मेरी यही दुआ है कि तुम्हारी जिंदगी हमेशा खुशियों और आशीर्वाद से भरी रहे और तुम अपने सारे सपने पूरे करो. लव यू और मैं हमेशा तुम्हारे लिए यहां रहूंगी.”

पीके/