16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं, धारा 163 लागू : दिल्ली पुलिस

New Delhi, 15 अक्टूबर . कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली Police ने अपना पक्ष रखा है. Police उपायुक्त और पीएमएमसी की डीसीपी नेहा यादव ने कहा कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को देखते हुए इलाके में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू है और लोगों से अपील है कि वे गैरकानूनी जमावड़े का हिस्सा न बनें.

डीसीपी नेहा यादव ने बताया, “सीजेपी ने social media और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आम जनता से अपील की है कि वे 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में इकट्ठा हों और अपने साथ राष्ट्रीय ध्वज लाएं. आम आदमी पार्टी ने भी अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने और बड़ी संख्या में वहां पहुंचने की अपील की है.”

उन्होंने कहा, “सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए शांति बनाए रखने और लोगों तथा सार्वजनिक व निजी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा पहले से ही लागू है.”

डीसीपी ने बताया कि New Delhi नगर परिषद (एनडीएमसी) ने भी दिल्ली Police को पत्र लिखकर सूचित किया है कि प्रशासनिक कारणों से 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद रहेगा. एनडीएमसी ने Police से इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील सार्वजनिक पार्क के लिए उचित सुरक्षा इंतजाम करने और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को अंदर जाने से रोकने का अनुरोध किया है.

डीसीपी ने कहा, “कनॉट प्लेस और उसके आसपास के कई व्यापारिक और बाजार संघों ने अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों को उपद्रवी तत्वों और गैरकानूनी भीड़ से बचाने के लिए सुरक्षा की मांग की है. उनका कहना है कि ऐसी गतिविधियों से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है, खासकर मौजूदा त्योहारी सीजन के दौरान.”

दिल्ली Police ने प्रदर्शनकारियों और आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी भीड़ या जमावड़े का हिस्सा न बनें, जो बीएनएसएस की धारा 163 के तहत जारी आदेशों का उल्लंघन करता हो. आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Police ने कहा, “दिल्ली Police सभी से आग्रह करती है कि वे इलाके की शांति और व्यवस्था में खलल न डालें और ऐसी स्थिति पैदा करने से बचें जिससे स्थानीय कारोबारियों और दुकानदारों के काम-काज में रुकावट आए, हालांकि दिल्ली Police कुछ लोगों के एक समूह को किसी उपयुक्त जगह पर इकट्ठा होने की अनुमति देने पर विचार कर सकती है, ताकि वे वहां राष्ट्रीय झंडा फहरा सकें और राष्ट्रगान गा सकें.”

सीजेपी और आम आदमी पार्टी ने नागरिकों से तिरंगे के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी, जिसके बाद Police ने यह स्पष्टीकरण जारी किया है.

–

एससीएच/