यूपी में 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

Lucknow, 28 जुलाई . प्रदेश Government ने Tuesday को भारतीय Police सेवा (आईपीएस) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादका कर दिया. इस फेरबदल में Lucknow और प्रयागराज के Police आयुक्त समेत कई महत्वपूर्ण जोन, मुख्यालय और विशेष इकाइयों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई. तबादला आदेश के अनुसार, गोरखपुर जोन के Police महानिदेशक/अपर Police महानिदेशक रहे मथुरा अशोक जैन को Police महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, उत्तर प्रदेश मुख्यालय, Lucknow बनाया गया है.

वहीं, Lucknow Police कमिश्नरेट के Police आयुक्त अमरेंद्र के. सेंगर को Police महानिदेशक (अभिसूचना) नियुक्त किया गया है. उन्हें Police महानिदेशक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. अपर Police महानिदेशक (लॉजिस्टिक्स) राम कुमार को गोरखपुर जोन का अपर Police महानिदेशक बनाया गया है, जबकि तकनीकी सेवाएं संभाल रहे नवीन अरोरा को वाराणसी जोन का अपर Police महानिदेशक नियुक्त किया गया है. वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज Police कमिश्नरेट का नया Police आयुक्त बनाया गया है.

अभिसूचना विभाग में तैनात एडीजी भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं का दायित्व सौंपा गया है. वहीं, एडीजी Police मुख्यालय डॉ. संजीव गुप्ता को Police मुख्यालय के साथ-साथ एडीजी लॉजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. एडीजी सुरक्षा तरुण गाबा को Lucknow Police कमिश्नरेट का नया Police आयुक्त नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, होमगार्ड्स के Police महानिरीक्षक धर्मवीर को पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज का Police महानिरीक्षक बनाया गया है.

गृह विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत मोहित गुप्ता को भ्रष्टाचार निवारण संगठन का Police महानिरीक्षक बनाया गया है. डॉ. भीमराव आंबेडकर Police अकादमी, मुरादाबाद के Police महानिरीक्षक विनोद कुमार सिंह को विशेष जांच का आईजी बनाया गया है. प्रयागराज के Police आयुक्त जोगेंद्र कुमार को पीटीएस, मुरादाबाद का Police महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं, भ्रष्टाचार निवारण संगठन के आईजी आनंद सुरेशराव कुलकर्णी को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है.

इसके अलावा, Police मुख्यालय से संबद्ध Police अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) में Police अधीक्षक तथा आनंद कुमार को Police महानिदेशक मुख्यालय में लोक शिकायत प्रकोष्ठ का Police अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

विकेटी/पीएम