
चंडीगढ़, 29 अप्रैल . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने Wednesday को कहा कि ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए जा रहे 15 भारतीय दिल्ली पहुंचेंगे, जिनमें 11 लोग पंजाब से हैं और उनमें एक महिला भी शामिल है.
सीएम मान ने बताया कि राज्य Government उन्हें दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिसीव करेगी और उनके पुनर्वास व भविष्य की आजीविका के लिए सहायता सुनिश्चित करेगी.
Chief Minister भगवंत मान ने कहा, ”15 भारतीय जिन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है, वे दिल्ली पहुंचेंगे, जिनमें 11 लोग पंजाब से हैं और उनमें एक महिला भी शामिल है.”
उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट होकर आने वाले पंजाब के 11 लोगों को राज्य Government दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव करेगी.
Chief Minister ने कहा कि संवेदनशीलता और जिम्मेदारी जरूरी है, क्योंकि ये सभी हमारे अपने लोग हैं, जिन्हें फर्जी एजेंटों ने बहकाकर विदेश भेजा था.
उन्होंने फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर चिंता जताते हुए कहा कि कई मासूम लोग ऐसे एजेंटों के झांसे में आ जाते हैं, जो बड़े-बड़े सपने दिखाकर उन्हें विदेश भेजते हैं.
उन्होंने कहा कि ये लोग उम्मीदों के साथ जाते हैं, लेकिन बाद में डिपोर्ट हो जाते हैं, इसलिए पंजाब Government का कर्तव्य है कि ऐसे मामलों को रोका जाए.
Chief Minister ने कहा कि Government लगातार इस दिशा में काम कर रही है ताकि लोगों का भरोसा मजबूत हो और वे पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बन सकें.
राज्य के भीतर ही अवसर उपलब्ध कराने की Government की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए Chief Minister मान ने कहा कि Government रोजगार के लिए ऐसी व्यवस्था कर रही है, ताकि किसी को भी नौकरी की तलाश में विदेश जाने के लिए मजबूर न होना पड़े.
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री से मुलाकात के बाद पंजाब से अनाज की ढुलाई तेज हो गई है.
उन्होंने आगे कहा, ”यह अत्यंत गर्व और संतोष की बात है कि राज्य से अनाज के परिवहन के लिए 290 विशेष ट्रेनें लगाई गई हैं, जिससे आने वाली धान की फसल के लिए पर्याप्त भंडारण स्थान सुनिश्चित हो सके.”
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content