
शिमला, 21 सितंबर . Himachal Pradesh के नए Chief Minister कार्यालय के उद्घाटन के बाद सियासत तेज हो गई है. विपक्ष द्वारा फिजूलखर्ची के आरोपों पर Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि यह उनका निजी घर नहीं बल्कि Chief Minister कार्यालय है.
शिमला में पत्रकारों से बात करते हुए Chief Minister सुक्खू ने कहा, “विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं है. विपक्ष ने 1,000 करोड़ की इमारतें बनवाकर फिजूलखर्ची की है. मैंने तो सिर्फ Chief Minister का ऑफिस बनवाया है. अगर 15-20 साल बाद विपक्ष का कोई Chief Minister सत्ता में आता है, तो वह भी इसी ऑफिस में बैठेगा.”
सुक्खू ने कहा, “यह मेरा निजी घर नहीं है बल्कि यह ऑफिस संस्था का है. Chief Minister और कैबिनेट लोकतंत्र की संस्थाएं हैं, ठीक वैसे ही जैसे न्यायपालिका और कार्यपालिका हैं. कई बार ये कहा जाता था कि डीसी के कार्यालय आपके कार्यालय से भी अच्छे हैं. यह संस्थान का कार्यालय है. विपक्ष को ज्यादा जानकारी नहीं होती. विपक्ष किस राह पर चल रहा है, वह भगवान ही जाने.”
Chief Minister ने बताया कि नए Chief Minister कार्यालय का शुभारंभ हुआ है. उन्होंने उन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया, जिनकी वजह से निश्चित समय में और बहुत तेजी से कार्यालय का निर्माण पूरा हुआ.
सीएम ने कहा, “पुराने कार्यालय में पर्याप्त लोगों के बैठने की भी जगह नहीं थी. जब एक अधिकारी ने कहा कि यहां सभी बैठ भी नहीं सकते, तब नए कार्यालय के निर्माण के बारे में सोचा गया. नए भवन में सिर्फ Chief Minister कार्यालय ही नहीं बल्कि प्रिंसिपल सेक्रेटरी, एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी और उनके स्टाफ का कार्यालय भी है. इसी भवन में विधायकों और आम जनता से मिलने के लिए भी अलग कार्यालय बनाया गया है. अन्य पदाधिकारियों के कार्यालय और 40 गाड़ियों की पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है.”
सुक्खू ने कहा, “ये एक संस्थान का घर है, जहां Chief Minister आते हैं और अपनी बातों को रखते हैं. भविष्य के 50 सालों के लिए ये संस्थान बनाना बहुत जरूरी था.”
नए कार्यालय को लेकर दायर जनहित याचिका पर Chief Minister ने कहा कि लोकतंत्र में जनहित याचिका दायर करना सभी का अधिकार है. लोग कोर्ट, अधिकारियों, मंत्रिमंडल के सदस्यों और Chief Minister के पास जाते हैं; यह उनका अधिकार है.
वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर सुक्खू ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा और इसमें कोई दो राय नहीं है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि विस्तार के साथ मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे.
–
एससीएच/पीएम
Skip to content