15 सालों में ‘नम्मा मेट्रो’ नेटवर्क 6.7 किमी से बढ़कर 96.1 किमी तक पहुंचा : सीएम शिवकुमार

Bengaluru, 20 अक्टूबर . कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने Tuesday को कहा कि नम्मा मेट्रो Bengaluru के रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा बन गई है. उन्होंने कहा कि यह लाखों लोगों को उनके काम पर पहुंचाने और उनके सपनों को पूरा करने में मदद कर रही है. शहर के मेट्रो नेटवर्क के 15 साल पूरे होने पर सीएम ने यह बात कही.

इस खास मौके पर जारी बयान में सीएम शिवकुमार ने नम्मा मेट्रो के सफर पर गर्व जताया. उन्होंने बताया कि 2011 में 6.7 किलोमीटर से शुरू हुआ नेटवर्क आज 96.1 किलोमीटर तक पहुंच गया है.

उन्होंने कहा, “जो एक नए सफर के रूप में शुरू हुआ था, वह आज Bengaluru की रोजमर्रा की जिंदगी का अटूट हिस्सा बन गया है.”

उन्होंने कहा कि Bengaluru के लोगों के जीवन में मेट्रो का बड़ा महत्व है. हर दिन लाखों लोग नम्मा मेट्रो से सफर कर काम पर जाते हैं, अपने सपनों को पूरा करते हैं और अपने रोजमर्रा के काम निपटाते हैं. उनकी ये यात्राएं ही Bengaluru की कहानी कहती हैं.

उन्होंने कहा कि Government की जिम्मेदारी है कि अब तक जो प्रगति हुई है, उसे आगे बढ़ाया जाए. पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और अधिक सुलभ बनाना, रोज के सफर को आसान करना और पूरे शहर में कनेक्टिविटी बेहतर करना Government का लक्ष्य है.

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आने वाली पीढ़ियों के लिए Bengaluru बेहतर तरीके से जुड़ा रहे, यह सुनिश्चित करना जरूरी है. 15वीं वर्षगांठ पर Chief Minister ने उन लाखों यात्रियों को शुभकामनाएं दीं, जिनकी रोज की यात्राओं से शहर चलता है.

बता दें कि नम्मा मेट्रो 20 अक्टूबर को 15 साल पूरे कर रहा है. इसका पहला हिस्सा 20 अक्टूबर 2011 को शुरू हुआ था, जो बयप्पनहल्ली से एमजी रोड तक था. तब यह सिर्फ 6.7 किलोमीटर था, जो अब 83 स्टेशनों के साथ 96.1 किलोमीटर तक फैल चुका है.

फिलहाल Government का फोकस फेज 2 के बाकी हिस्सों को पूरा करने पर है, जो शहर के बड़े रोजगार केंद्रों को जोड़ता है. येलो लाइन (आरवी रोड से बोम्मासंद्रा वाया इलेक्ट्रॉनिक सिटी) अगस्त 2025 में पूरी तरह से चालू हो चुकी है.

Bengaluru मेट्रो का तेजी से विस्तार हो रहा है. फेज 2, फेज 3 और नए प्रस्तावित विस्तारों पर काम चल रहा है. मौजूदा 96.1 किलोमीटर का नेटवर्क 2026 के अंत तक 137.11 किलोमीटर और 2027 के अंत तक 175.55 किलोमीटर तक पहुंचने की उम्मीद है.

–

पीएम