13 सितंबर को सुबह 6 बजे से शुरू होंगी दिल्ली मेट्रो सेवाएं : डीएमआरसी

New Delhi, 11 सितंबर . 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली में ट्रैफिक पाबंदियों के बीच छात्रों और आम लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बड़ा फैसला लिया है. मेट्रो सेवाएं Sunday 13 सितंबर को सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएंगी.

डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया, “परीक्षा देने जा रहे छात्रों और आम जनता की सुचारू और समय पर आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण ट्रैफिक पाबंदियों के बीच, Sunday 13 सितंबर को सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 06:00 बजे से शुरू होंगी. छात्रों और यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं.”

बता दें कि 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन इस बार New Delhi के India मंडपम में आयोजित किया जा रहा है. इसे लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कई प्रमुख स्थान अगले तीन दिन तक बंद रहेंगे, जिनमें President भवन म्यूजियम और अमृत उद्यान भी शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि President भवन म्यूजियम और अमृत उद्यान को Friday से Sunday तक विजिटर्स के लिए बंद रखा गया है. एक अधिकारी ने बयान में कहा कि Saturday को President भवन के प्रांगण में ‘चेंज ऑफ गार्ड’ सेरेमनी भी नहीं होगी.

यह कदम ब्रिक्स प्रतिनिधियों को होने वाली परेशानी को कम करने और शिखर सम्मेलन स्थल के आसपास आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाकर सड़कों पर भीड़ कम करने की कोशिश का हिस्सा है.

दिल्ली Government ने पहले ही 11 सितंबर को अपने कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा कर दी है. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने भी उस दिन केंद्र Government के कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक सर्कुलर जारी किया है.

Friday को दिल्ली Police ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की. इसमें बताया गया कि शिखर सम्मेलन के चलते दिल्ली के मुख्य रास्तों पर दोपहर 2 बजे से रात 8.30 बजे तक ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा और आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा.

Police ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर मेट्रो का इस्तेमाल करें और तय डायवर्जन रूट व ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें. Police ने कहा कि इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं वाली गाड़ियों को निकलने में प्राथमिकता दी जाएगी.

पीएम