
New Delhi, 25 सितंबर . दिल्ली Police की क्राइम ब्रांच ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी छोटू उर्फ प्रिंस को Jharkhand के रांची से गिरफ्तार किया है. Police के मुताबिक, आरोपी Patna के कुख्यात पिंकू चौधरी गैंग से जुड़ा रहा है और बिहार में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 16 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में उसकी संलिप्तता रही है.
Police के अनुसार, छोटू उर्फ प्रिंस को वर्ष 2013 में दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. उस दौरान उसके कब्जे से चार पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे. बाद में आरोपी फरार हो गया और कथित तौर पर लगातार अपने ठिकाने बदलकर Police से बचता रहा.
मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 22 नवंबर 2018 को छोटू उर्फ प्रिंस को घोषित अपराधी करार दिया था. इसके बाद से Police उसकी तलाश कर रही थी. हालांकि, आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदलने के कारण Police की गिरफ्त से बाहर था.
क्राइम ब्रांच को हाल ही में आरोपी के Jharkhand के रांची में मौजूद होने की सूचना मिली. इसके बाद Police टीम ने सूचना की पुष्टि करने के साथ तकनीकी निगरानी की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी.
Police के मुताबिक, पुख्ता जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने 24 सितंबर को रांची के अडेलहातू टोंटल चौक के पास जाल बिछाया. आरोपी ने Police टीम को देखते ही भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी की पहचान छोटू उर्फ प्रिंस के रूप में हुई. Police उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में कथित भूमिका की जांच कर रही है.
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, छोटू उर्फ प्रिंस बिहार के Patna में सक्रिय रहे पिंकू चौधरी गैंग का सदस्य था. Police का दावा है कि इस गिरोह की प्रतिद्वंद्वी अजय वर्मा गैंग से रंजिश थी और दोनों गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर टकराव होता रहा है. आरोपी पर प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्यों पर हमलों में शामिल होने के भी आरोप हैं.
Police रिकॉर्ड के मुताबिक, छोटू उर्फ प्रिंस के खिलाफ बिहार में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और अवैध हथियारों से जुड़े 16 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content