
नोएडा, 20 जुलाई . गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-20 Police ने महज दो दिन के भीतर 9 लाख रुपये की चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी 9 लाख रुपये की नकद धनराशि और एक अवैध चाकू बरामद किया है. अवैध चाकू मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं. इस कार्रवाई को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से अंजाम दिया गया.
Police के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल पुत्र सत्यभान निवासी ग्राम नादा वाजिदपुर, थाना रोरावर, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है. आरोपी की उम्र करीब 34 वर्ष है और वह 5वीं कक्षा तक शिक्षित है. Police ने उसे नोएडा के लाल पैथ लैब के सामने स्थित पार्क से गिरफ्तार किया. घटना 18 जुलाई की है. अलीगढ़ निवासी पीड़ित अपने परिवार के साथ नोएडा के एक मॉल में खरीदारी करने आए थे. इस दौरान उन्होंने अपनी कार और चालक कपिल को बाहर ही छोड़ा था.
Police के मुताबिक, इसी दौरान चालक ने कार में रखा 9 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया. जांच के दौरान Police ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय खुफिया तंत्र की सहायता से आरोपी की तलाश शुरू की. लगातार प्रयासों के बाद 20 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी 9 लाख रुपये की नकद राशि बरामद कर ली गई. इसके अलावा उसके पास से एक अवैध चाकू भी मिला.
पूछताछ में आरोपी ने Police को बताया कि वह पिछले करीब 12 वर्षों से पीड़ित के यहां चालक के रूप में काम कर रहा था. लंबे समय से परिवार का भरोसेमंद कर्मचारी होने के बावजूद जब उसने कार में बड़ी मात्रा में नकदी देखी तो उसके मन में लालच आ गया और उसने चोरी करने का फैसला कर लिया.
हालांकि Police की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी ज्यादा समय तक कानून से बच नहीं सका. थाना सेक्टर-20 Police की इस कार्रवाई से न केवल चोरी की वारदात का सफल खुलासा हुआ, बल्कि पीड़ित की पूरी धनराशि भी सुरक्षित बरामद कर ली गई. इस मामले में Police आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है.
–
पीकेटी/पीएम
Skip to content