विश्वास, विकास और जन-कल्याण के 12 साल : गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

गांधीनगर, 12 जून . Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर Gujarat भाजपा ने ‘विश्वास, विकास और जन-कल्याण के 12 साल’ अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने केंद्र Government की उपलब्धियों को सामने रखते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण का नया अध्याय लिखा है.

Chief Minister ने कहा कि Prime Minister मोदी ने देश के 74 लाख स्ट्रीट वेंडर्स के संरक्षक बनकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है. पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को 17,000 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया. वहीं महिला उद्यमियों को मुद्रा योजना के तहत 16 लाख करोड़ रुपए से अधिक का ऋण दिया गया है.

उन्होंने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बड़ी संख्या में खाते खोले गए हैं. पीएम स्वनिधि योजना से 46 प्रतिशत महिलाएं लाभान्वित हुई हैं. देशभर में 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं, जिनमें 32 करोड़ से ज्यादा खाते महिलाओं के हैं.

भूपेंद्र पटेल ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं को रसोई के धुएं से होने वाली बीमारियों से राहत दिलाई है. 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि Government का लक्ष्य 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाना है और 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाना है. साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

Chief Minister ने आदिवासी समाज के लिए केंद्र Government की पहलों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया और ‘धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान’ के तहत 33,000 गांवों में 5 करोड़ से अधिक आदिवासियों के विकास पर काम किया जा रहा है. आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए 24,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया गया है और आदिवासी कल्याण बजट में 243 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

उन्होंने कहा कि Gujarat में आज साणंद और धोलेरा जैसे क्षेत्रों में तेज़ी से विकास हो रहा है. देश की पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना Gujarat से शुरू होने जा रही है. धोलेरा के विकास को गति देने के लिए 20,000 करोड़ रुपए की हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी दी गई है.

सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि स्वच्छ India मिशन, Prime Minister आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान India जैसी योजनाओं ने गरीबों को सम्मानजनक जीवन दिया है. डिजिटल तकनीक और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि India आज प्रतिदिन 66 करोड़ से अधिक यूपीआई लेनदेन के साथ दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल भुगतान तंत्र बन चुका है.

Chief Minister ने कहा कि 2014 में Narendra Modi के नेतृत्व में देश की राजनीति की दिशा बदली और विकास केंद्रित राजनीति को नई पहचान मिली. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी को आज केवल India ही नहीं, बल्कि दुनिया भी एक वैश्विक नेता के रूप में स्वीकार कर चुकी है.

एमएस