पीएम मोदी का 12 साल का नेतृत्व भारत के आत्मविश्वास, सुरक्षा और विकास का स्वर्णिम अध्याय : पंकज चौधरी

Lucknow, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government के 12 वर्ष पूर्ण होने और देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक Prime Minister पद पर रहने का नया कीर्तिमान स्थापित करने के अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने देशवासियों के नाम एक खुला पत्र जारी किया है. पत्र में उन्होंने Prime Minister मोदी के नेतृत्व को India की सुरक्षा, सुशासन, वैज्ञानिक प्रगति, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए युग का आधार बताया.

पंकज चौधरी ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि India की राष्ट्रवादी चेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अटूट विश्वास की विजय है.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने जन आकांक्षाओं की आवाज को सुनते हुए Narendra Modi को देश की बागडोर सौंपी थी और तब से लेकर आज तक उनके नेतृत्व में India ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश ने बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर अभूतपूर्व मजबूती हासिल की है. सीमाओं की सुरक्षा से लेकर आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तक, India ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक सशक्त बनाया है.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी Government के कार्यकाल में India ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छुआ है. चंद्रयान और मंगलयान जैसी उपलब्धियों ने India को वैश्विक वैज्ञानिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है. वहीं डिजिटल तकनीक और सुशासन के माध्यम से Government ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, Prime Minister आवास योजना, जन-धन योजना और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ने करोड़ों गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है. इन योजनाओं ने न केवल लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया, बल्कि उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी मजबूत किया है.

पंकज चौधरी ने कोविड-19 महामारी के दौरान Prime Minister मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के दौर में India ने न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि समय रहते वैक्सीन विकसित कर दुनिया के अनेक देशों की सहायता कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया. पीएम मोदी ने साल 2047 तक India को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, वह देश के भविष्य का रोडमैप है. उनके नेतृत्व में India आज वैश्विक मंच पर नई प्रतिष्ठा और प्रभाव के साथ उभर रहा है.

पंकज चौधरी ने कहा कि Prime Minister के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने का यह कीर्तिमान केवल एक Political उपलब्धि नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के विश्वास, लोकतंत्र में आस्था और विकासोन्मुखी नेतृत्व की स्वीकृति का प्रतीक है.

उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे Prime Minister मोदी के साहसिक, नवोन्मेषी और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने वाले नेतृत्व से प्रेरणा लेकर विकसित India के निर्माण में अपना योगदान दें.

विकेटी/एसके