
वॉशिंगटन, 7 जून . अमेरिका के ओहियो राज्य के टोलेडो शहर में एक कम्युनिटी फेस्टिवल के पास Saturday दोपहर (स्थानीय समयानुसार) हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए. इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
टोलेडो Police के डिप्टी चीफ जो हेफरनन ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार कम से कम दो लोग एक-दूसरे पर गोली चला रहे थे. उन्होंने कहा कि Police अभी भी संदिग्धों की तलाश कर रही है और लोगों को आसपास के इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है.
सिन्हुआ एजेंसी के अनुसार, टोलेडो Police विभाग के अधिकारियों को शाम करीब 5:37 बजे (21:37 जीएमटी) एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली. जब Police मौके पर पहुंची तो वहां कई लोग गोली लगने से घायल मिले. सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया.
ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल दो दिनों तक चलने वाला एक कार्यक्रम है, जिसमें लाइव संगीत, फूड मार्केट, घरों के भ्रमण और खरीदारी जैसी गतिविधियां होती हैं.
इससे पहले Wednesday को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक हाई स्कूल के ग्रेजुएशन समारोह के बाद हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई थी और तीन अन्य लोग घायल हो गए थे. स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना उत्तरी कैलिफोर्निया के एक हाई स्कूल की पार्किंग में हुई थी. सीबीएस ने स्थानीय Police प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी.
18 मई को दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ सैन डिएगो (आईसीएसडी) में हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी. इनमें तीन पीड़ित और दो संदिग्ध हमलावर शामिल थे.
सैन डिएगो Police विभाग ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया था कि अधिकारियों को एक सक्रिय हमलावर की सूचना मिलने के बाद आईसीएसडी परिसर में भेजा गया था. यह केंद्र एकस्ट्रम एवेन्यू के 7050 ब्लॉक में स्थित है.
बाद में Police ने बताया कि खतरे को निष्क्रिय कर दिया गया है.
Police अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 18 मई को स्थानीय समयानुसार सुबह 11:43 बजे इस केंद्र में सक्रिय हमलावर की सूचना मिली थी. अधिकारी चार मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए और इमारत के बाहर तीन लोगों के शव मिले.
इसी दौरान Police को केंद्र से कुछ ब्लॉक दूर अतिरिक्त गोलीबारी की भी सूचना मिली. पास में काम कर रहे एक माली पर भी गोली चलाई गई, लेकिन वह घायल नहीं हुआ.
कुछ ही देर बाद Police को हैटन स्ट्रीट के 3800 ब्लॉक में सड़क के बीच एक वाहन मिला, जिसमें दो मृत युवक बैठे थे. माना जाता है कि यही दोनों इस हमले में शामिल हमलावर थे.
दोनों संदिग्धों की उम्र 17 और 18 वर्ष बताई गई है. सैन डिएगो Police प्रमुख स्कॉट वाल ने कहा कि शुरुआती जांच से लगता है कि उनकी मौत खुद को गोली मारने के कारण हुई.
–
एवाई/पीएम
Skip to content