
गुवाहाटी, 20 जून . असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने Saturday को कहा कि पिछले एक दशक में पूर्वोत्तर India की विकास यात्रा में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अब उग्रवाद और अस्थिरता की पहचान से निकलकर शांति, आधारभूत ढांचे के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति के नए दौर में प्रवेश कर चुका है.
Chief Minister ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर में स्थापित हुए शांतिपूर्ण माहौल का सबसे बड़ा लाभ असम को मिला है, जिससे राज्य में विकास कार्यों और निवेश को नई गति मिली है.
उन्होंने लिखा, “पिछले कुछ वर्षों में पूर्वोत्तर की विकास गाथा उग्रवाद और अस्थिरता से निकलकर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास की ओर बढ़ी है. इस शांतिपूर्ण माहौल का सबसे बड़ा लाभ असम को मिला है.”
यह पोस्ट Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में पूर्वोत्तर में 12 वर्षों के विकास को रेखांकित करने वाले केंद्र Government के अभियान ‘नॉर्थ ईस्ट के आगे बढ़ने के 12 साल’ के तहत साझा किया गया.
अभियान के तहत साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2014 से अब तक पूर्वोत्तर में 12 प्रमुख शांति समझौते किए गए हैं, जिन्होंने क्षेत्र में स्थिरता और लंबे समय से चले आ रहे संघर्षों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
अभियान में यह भी दावा किया गया है कि इस अवधि में 10,000 से अधिक उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो केंद्र और राज्य Governmentों की शांति पहल तथा पुनर्वास नीतियों की सफलता को दर्शाता है.
जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2015 के बाद से उग्रवाद से जुड़े नागरिकों की मौतों में 97 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि 2014 के बाद उग्रवादी घटनाओं में 82 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.
अभियान सामग्री में पूर्वोत्तर के इस बदलाव को “शांति, प्रगति और स्थिरता की यात्रा” बताया गया है. इसमें Prime Minister Narendra Modi के उस बयान का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आर्थिक परिवर्तन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहे हैं.
पिछले एक दशक में केंद्र Government ने पूर्वोत्तर को India की विकास यात्रा का प्रमुख इंजन बनाने पर जोर दिया है. इसके तहत सड़क, रेलवे, हवाई अड्डों, जलमार्ग, डिजिटल कनेक्टिविटी और सीमावर्ती क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है.
असम Government का भी कहना है कि बेहतर सुरक्षा माहौल के कारण राज्य में निवेश बढ़ा है, पर्यटन को बढ़ावा मिला है और आधारभूत ढांचा परियोजनाओं में तेजी आई है, जिससे पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिली है.
–
डीएससी
Skip to content