
Mumbai , 15 अक्टूबर . Actor राघव जुयाल ने आगामी फिल्म ‘एनी बडी कैन ड्रीम’ की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी है. Thursday को Actor ने social media पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इस फिल्म का हिस्सा बनने तक के अपने सफर के बारे में बताया.
Actor राघव जुयाल ने इंस्टाग्राम पर क्लैप बोर्ड की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें फिल्म का नाम ‘एनी बडी कैन ड्रीम’ लिखा हुआ है. Actor ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने का सपना 12-13 साल पहले देखा था.
उन्होंने लिखा, “एनी बडी कैन ड्रीम.” उन्होंने आगे लिखा, “आज मैं अपने करियर की सबसे अहम फिल्म शुरू कर रहा हूं. इसलिए नहीं कि यह सबसे बड़ी फिल्म है बल्कि मैंने इसे करना का सपना 12-13 साल पहले देखा था. यह मेरे लिए इसलिए अहम है क्योंकि यह मुझे वहीं वापस ले आई है, जहां से मैंने शुरुआत की थी. यह इस बात की याद दिलाता है कि जब आप किसी चीज के लिए लगातार मेहनत करते हैं, उसे महसूस करते हैं और हकीकत बनने से पहले ही उसे जी लेते हैं, तो कभी-कभी ब्रह्मांड भी उसे सच करने का रास्ता ढूंढ लेता है. इसे और भी जादुई बनाता है यह तथ्य कि आज मैं उस फ्रेंचाइजी में लीड रोल में हूं, जहां कभी मैं साइड में खड़ा होकर देखता था.”
Actor का कहना है कि सपने पूरे होते हैं क्योंकि काफी साल पहले उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने का सपना देखा था. उन्होंने लिखा, “यह यह वही फिल्म है जिसका मैं सालों पहले हिस्सा बनने का सपना देखता था और अब आखिरकार यह सच हो रहा है. मैं इसमें अपनी पूरी जान लगा दूंगा. यह अब तक की सबसे बेहतरीन डांस फिल्म होगी और मैं ऐसी परफॉर्मेंस देने वाला हूं जैसी डांस फिल्म में पहले कभी नहीं देखी गई.”
राघव जुयाल ने यह भी माना कि कुछ सपनों को पूरा होने में सालों लग जाते हैं. उन्होंने कहा, “सपने पूरे होने में सालों लगते हैं लेकिन जब वह पूरे होते हैं, तो आपको एहसास होता है कि शायद वे कभी आपसे दूर गए ही नहीं थे. कोई भी सपना देख सकता है. जिंदगी जिंदाबाद.”
–
एनएस/पीएम
Skip to content