
मुर्शीदाबाद, 7 अक्टूबर . उपचुनाव के दौरान 12 घंटे तक हिरासत में रखे जाने के बाद विधायक हुमायूं कबीर ने Police प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि Police आम लोगों पर जुल्म कर रही है, झूठे केसों में फंसा रही है और लूटपाट कर रही है, जिसका वह विरोध नहीं कर पाए. इसके विरोध में उन्होंने विधानसभा और उसकी कमेटियों की बैठकों से दूर रहने का ऐलान किया और रेजिनगर की जनता से माफी मांगी. साथ ही Police की ओर से किए गए बर्ताव का भी जिक्र किया.
विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, “Police वाला जो मुझे रात 8 बजे ले गया, वहां से लेकर जाकर मेरा फोन ले लिया और मुझे एक अलग घर में बैठाकर रखा. उस घर में मैं बैठा था, मैंने सहयोग किया. उन्होंने मेरे साथ कोई टिप्पणी नहीं की.
उन्होंने कहा कि आखिर में रिलीज होने के समय फिर उन्होंने कहा कि जुबान संभाल कर चलनी चाहिए. तो कोई Police वाला मुझे बताएगा कि मैं जुबान से क्या बोलूंगा और क्या नहीं बोलूंगा, वह मैं नहीं मानूंगा. Police लोगों पर अत्याचार कर रही है, जुल्म कर रही है, झूठे मामले देकर उन्हें पकड़ रही है, उनके घर में घुसकर उनकी मां-बहन की इज्जत लेने की कोशिश कर रही है. उनकी बात सुनकर मैं कभी नहीं चलूंगा.
विधायक हुमायूं कबीर ने आगे कहा कि इसलिए मैंने उनसे कहा कि ठीक है, कोशिश करूंगा, लेकिन रेजिनगर थाने का ओसी मेरे सामने नहीं आया. वह मुझे छोड़कर फिर चला गया. एक इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर गोपाल Government भी थे, उन्होंने भी मेरे साथ कोई गलत बात नहीं की, अच्छे तरीके से बात की. बार-बार पूछा कि क्या जरूरत है, क्या खाएंगे, क्या खाना आएगा, सब कुछ किया. कोई बदतमीजी नहीं की. Police वालों ने अंदर जो 12 घंटे रखा, इज्जत से बात की. किसी ने मेरे साथ कोई बदसलूकी नहीं की, कोई गलत बात भी नहीं की.
राजनीति छोड़ने की अटकलों के बीच उन्होंने कहा कि मैंने राजनीति अभी छोड़ी नहीं है, लेकिन निर्णय नहीं लिया है. Chief Minister और राज्य के मंत्रियों को बताना चाहता हूं कि दो महीने से Police आम आदमी पर जबरदस्ती कर रही है. Tuesday को उपचुनाव था, उसी समय से Police ने आम आदमी के साथ जो बदतमीजी की, वोटरों के साथ जो किया, वह बर्दाश्त नहीं हो रहा है. लेकिन मैं इसका प्रतिकार नहीं कर पाया, इसके लिए रेजिनगर के जो आम आदमी हैं, वोटर हैं, उनसे माफी मांगता हूं.
उन्होंने कहा कि मैं Police की जबरदस्ती के खिलाफ कुछ नहीं कर पाया. मुझे बंद करके 12 घंटे रखा गया, इसीलिए कल जो Police वालों ने लूटपाट की, लोगों के सर्टिफिकेट छीन लिए, उसके विरोध में मैं विधानसभा से दूर रहूंगा. मैं विधानसभा का सदस्य रहूंगा, लेकिन विधानसभा नहीं जाऊंगा, न ही किसी कमेटी की मीटिंग में शामिल होऊंगा, विधानसभा के किसी प्रोग्राम में नहीं जाऊंगा. जब अगला सत्र होगा, असेंबली शुरू होगी, उस समय देखेंगे, जब विधानसभा में Chief Minister नहीं रहेंगे तब जाऊंगा, फिर वापस आ जाऊंगा.
–
एमएस
Skip to content