
New Delhi, 26 अक्टूबर . दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम को लेकर विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों और सांसदों ने सकारात्मक उम्मीद जताई है. Madhya Pradesh विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, BJP MP संजय जायसवाल, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने इस सम्मेलन को वैश्विक सहयोग, लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर चर्चा करने के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया.
Madhya Pradesh विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम के आयोजन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस सम्मेलन से निकलने वाले निष्कर्ष भविष्य में पूरी दुनिया के लिए उपयोगी साबित होंगे. वैश्विक स्तर पर पहले भी कई मंच मौजूद रहे हैं लेकिन वर्तमान समय में ब्रिक्स देशों का मंच विशेष महत्व रखता है. यह दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व करता है.
तोमर ने कहा जब ब्रिक्स देशों के संसदीय प्रतिनिधि एक साथ बैठते हैं, तो वे अपने विचार साझा करते हैं और मौजूदा चुनौतियों से निपटने के उपायों पर चर्चा करते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन सफल रहेगा और इसके परिणाम व्यापक स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे.
BJP MP संजय जायसवाल ने कहा कि 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में दुनिया की प्रमुख शक्तियां हिस्सा ले रही हैं. वैश्विक अर्थव्यवस्था में ब्रिक्स देशों की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है और इस सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधि साझा चुनौतियों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं. जायसवाल ने भारत, चीन, ब्राजील, रूस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ईरान सहित प्रमुख देशों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन देशों के प्रतिनिधि एक साथ बैठकर इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी देश के सामने संकट आने पर उससे निपटने के लिए किस तरह के कदम उठाए जा सकते हैं.
बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सम्मेलन में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार की ओर से 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में भाग लेने का अवसर मिला है. इस दौरान Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ. प्रेम कुमार ने हाल में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा कि वह काफी सफल रहा. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में दुनिया के अनेक देशों के प्रतिनिधियों के India आने से सकारात्मक संदेश गया. Prime Minister मोदी की सोच सभी को साथ लेकर चलने की है, जो अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि ब्रिक्स एक महत्वपूर्ण मंच है. हाल में India में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान Prime Minister Narendra Modi की ओर से एक प्रस्ताव पारित किया गया था. उसी के आधार पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से ब्रिक्स के पीठासीन अधिकारियों का यह सम्मेलन आयोजित किया गया है. महाना ने उम्मीद जताई कि अगले दो दिनों के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए सार्थक विचार सामने आएंगे.
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने सम्मेलन को India की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया. उन्होंने Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल दुनिया में लोकतंत्र को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकती है.
संधवां ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक व्यवस्था प्रभावित हो रही है और दुनिया के कई हिस्सों में अशांति बढ़ रही है. ऐसे में विश्व में शांति का प्रसार करने के लिए India को आगे आना चाहिए. संसदीय लोकतंत्र विभिन्न देशों को एक साथ लाने और आपसी सहयोग बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है.
–
पीएम
Skip to content