11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: अमित शाह

New Delhi, 14 अक्टूबर . केंद्र Government ने दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (पीएलबी) देने का फैसला किया है. इसके लिए 2,009 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मोदी Government का रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा उपहार. आज केंद्रीय कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस देने का निर्णय लिया है. इसके लिए 2,009 करोड़ की राशि मंजूर की गई है. यह निर्णय रेलवे कर्मचारियों के परिश्रम का सम्मान करने और उनके कल्याण के प्रति मोदी Government की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”

Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए 11,40,770 रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए 2009.61 करोड़ रुपए के पीएलबी के भुगतान को मंजूरी दी गई.

हर साल पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है. इस वर्ष भी लगभग 11.40 लाख गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी राशि का भुगतान किया जा रहा है. यह बोनस रेल कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार के लिए प्रेरित करने वाले प्रोत्साहन के रूप में कार्य करता है.

पात्र रेल कर्मचारियों को अधिकतम 78 दिनों के लिए 17,951 रुपये का भुगतान किया जाएगा. यह राशि रेल कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों जैसे ट्रैक मेंटेनेंस कर्मी, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन सहायक, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप ‘सी’ स्टाफ को दी जाएगी.

Government के अनुसार वर्ष 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है. रेलवे ने रिकॉर्ड 1670 मिलियन टन माल लादा और लगभग 7.41 बिलियन यात्रियों को परिवहन सुविधा प्रदान की. इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में बोनस देने का निर्णय लिया गया है.

–

एससीएच