जम्मू-कश्मीर के पुंछ में अचानक आई बाढ़ से 10 लोगों की मौत, कई लापता

जम्मू, 19 जुलाई . जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है, जिसमें कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं.

पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के बुफलियाज इलाके में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई. सुरनकोट के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद यूसुफ चौधरी ने बताया कि अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लोग अभी भी लापता हैं. घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान चल रहा है. मरने वाले दस लोगों में से आठ की पहचान कर ली गई है.

नूर सफिया (59), सज्जाद अहमद (16), हकनवाज अहमद (10), शाहनवाज अहमद (10), खालिदा कौसर (25), सोफयान (2), बानो बी (60) और मोहम्मद अकरम (7) की मौत हो गई है.

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली के खंभे उखड़ गए और मोबाइल नेटवर्क सेवाएं बाधित हो गईं. Police, सिविल प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं. अधिकारियों ने बताया कि मुगल रोड और राजौरी-पुंछ हाईवे पर ट्रैफिक जारी है.

Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने पुंछ में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से हुई मौतों पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.

Chief Minister ने कहा कि प्रशासन, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, Police और अन्य सभी संबंधित एजेंसियां ​​बचाव व राहत कार्यों में पूरी तरह से जुटी हुई हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों तक बिना किसी देरी के हरसंभव मदद पहुंचाई जाए.

मौसम विभाग की चेतावनी और जम्मू डिवीजन के कुछ हिस्सों में बन रहे गंभीर हालात को देखते हुए Chief Minister ने कहा कि वे दिल्ली से जम्मू के लिए रवाना होंगे और खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे. Chief Minister प्रभावित इलाकों के स्थानीय विधायकों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं ताकि बदलती स्थिति का आकलन किया जा सके और राहत कार्यों में तालमेल बिठाया जा सके.

Chief Minister उमर ने कहा, “हालात अभी भी बदल रहे हैं लेकिन प्रशासन की प्राथमिकता कीमती जानों को बचाना है. भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण जिन लोगों की जान गई है या जिनकी संपत्ति और अन्य चीजों का नुकसान हुआ है, Government उनकी हरसंभव मदद करेगी.”

ओपी/पीएम