10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट

मनीला/New Delhi, 13 नवंबर . फिक्की यानी फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (एफआईसीसीआई) फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने Friday को Prime Minister Narendra Modi के फिलीपींस दौरे के इकोनॉमिक महत्व, भारत-फिलीपींस ट्रेड रिलेशन, इन्वेस्टमेंट के मौकों, भारत-आसियान इकोनॉमिक कोऑपरेशन, डिफेंस पार्टनरशिप और दोनों देशों के बीच संभावित ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर न्यूज एजेंसी से खास बातचीत की. उन्होंने इंडियन डायस्पोरा के लिए ऑर्गनाइज किए गए दिवाली सेलिब्रेशन पर भी बात की.

एफआईसीसीआई फिलीपींस के प्रेसीडेंट विशाल विष्णु हथीरामानी ने से खास बातचीत में कहा कि Prime Minister Narendra Modi का फिलीपींस दौरा दोनों देशों के बीच कारोबारी संबंधों को और मजबूत कर सकता है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी इससे पहले 2017 में भी फिलीपींस आए थे और हाल में दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए हैं.

हथीरामानी ने बताया कि India और फिलीपींस के बीच व्यापार में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि 2016 में दोनों देशों के बीच व्यापार करीब 2 अरब डॉलर था, जो अब बढ़कर करीब 4 अरब डॉलर हो गया है. यानी कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार दोगुना हुआ है.

उन्होंने उम्मीद जताई कि Prime Minister मोदी की यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच आर्थिक गतिविधियों को और गति मिल सकती है. उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा रफ्तार बनी रहती है तो अगले 10 वर्षों में India और फिलीपींस के बीच व्यापार एक बार फिर दोगुना हो सकता है.

India और फिलीपींस के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए पर्यटन को सबसे संभावनाशील क्षेत्रों में से एक बताया गया है. हथीरामानी ने कहा कि भारतीय नागरिकों के लिए फिलीपींस में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें पर्यटन क्षेत्र के लिए बड़ा अवसर पैदा कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि India और फिलीपींस के बीच पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने के साथ-साथ आईटी, बीपीओ और फार्मा जैसे क्षेत्रों में भी कारोबार बढ़ने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच इन क्षेत्रों में पहले से मौजूद कारोबारी रिश्तों को नई साझेदारियों का आधार बनाया जा सकता है.

हथीरामानी ने आगे कहा कि India और फिलीपींस के आर्थिक रिश्तों के साथ रक्षा सहयोग भी लगातार मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा, “फिलीपींस द्वारा India के साथ ब्रह्मोस मिसाइल सौदा किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा और सैन्य सहयोग को नई दिशा मिली है.”

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रक्षा और सैन्य साझेदारी के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और बढ़ सकता है. इससे रक्षा उद्योग से जुड़ी भारतीय और फिलीपीनी कंपनियों के लिए भी नए कारोबारी अवसर पैदा हो सकते हैं.

हथीरामानी ने फिलीपींस को India और आसियान (दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ) के बीच एक महत्वपूर्ण कारोबारी पुल बताया. उन्होंने कहा कि आसियान क्षेत्र की आबादी करीब 70 करोड़ है और India के लिए इस बड़े बाजार तक पहुंच बनाने में फिलीपींस अहम भूमिका निभा सकता है.

उन्होंने कहा कि India और फिलीपींस दोनों बड़े लोकतांत्रिक देश हैं. दोनों देशों की जनसांख्यिकीय संरचना में भी कई समानताएं हैं और दोनों देशों में अंग्रेजी भाषा का व्यापक इस्तेमाल होता है. ऐसे में फिलीपींस के जरिए भारतीय कंपनियों के लिए आसियान बाजार में प्रवेश करना आसान हो सकता है.

India की कंपनियों के लिए फिलीपींस में आईटी, फार्मास्युटिकल, इंफ्रास्ट्रक्चर, नवीकरणीय ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं हैं. हथीरामानी ने कहा कि हाल ही में आयोजित आसियान-इंडिया बिजनेस फोरम में India से बड़ी संख्या में कारोबारी फिलीपींस पहुंचे थे.

उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल करीब 90 फीसदी कारोबारी पहली बार फिलीपींस आए थे. उन्हें फिलीपींस में मौजूद कारोबारी संभावनाओं और निवेश के अवसरों की जानकारी दी गई, जिसके बाद भारतीय कारोबारी काफी प्रभावित हुए.

India और आसियान के आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने में आसियान-इंडिया ट्रेड इन गुड्स एग्रीमेंट (एआईटीआईजीए) को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हथीरामानी ने कहा कि फिलहाल इस समझौते की समीक्षा और अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है.

उन्होंने कहा कि एआईटीआईजीए के अंतिम रूप लेने के बाद India और आसियान के बीच व्यापार और निवेश में बड़ी तेजी आ सकती है. उन्होंने कहा, “फिलीपींस में इस मुद्दे पर चर्चा होना दोनों पक्षों के लिए महत्वपूर्ण है और समझौते के पूरा होने से भारत-आसियान आर्थिक संबंधों को नई गति मिल सकती है.”

वैश्विक सप्लाई चेन में चीन पर निर्भरता कम करने की कोशिशों के बीच India को आसियान देशों के लिए एक महत्वपूर्ण विनिर्माण और निवेश साझेदार के रूप में देखा जा रहा है.

हथीरामानी ने आगे कहा, “आसियान देश अलग-अलग देशों के साथ कारोबार कर सकते हैं और किसी एक देश पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है. India तेजी से उभरता हुआ मैन्युफैक्चरिंग हब है और आसियान में चीन, India तथा अन्य कारोबारी साझेदार एक साथ काम कर सकते हैं.”

उन्होंने कहा कि India आसियान के लिए निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक कारोबारी साझेदार है.

India और फिलीपींस के बीच निजी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की भी तैयारी है. हथीरामानी ने बताया कि फिलीपींस के विक्टोरिया, तारलाक में भारतीय मूल की फार्मा, आईटी और बीपीओ कंपनियों के लिए एक विशेष पार्क खोलने की योजना है.

उन्होंने बताया कि यह स्थान मनीला से करीब दो घंटे की दूरी पर है. उनका कहना है कि इसका उद्देश्य भारतीय कंपनियों को एक ऐसा विशेष कारोबारी और आर्थिक क्षेत्र उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने कारोबार का विस्तार कर सकें.

हथीरामानी ने उम्मीद जताई कि यह भारतीय कंपनियों के लिए पहला विशेष फार्मा, आईटी और आर्थिक क्षेत्र बन सकता है और इससे भारत-फिलीपींस के बीच निजी क्षेत्र के निवेश को नई दिशा मिल सकती है.

–

डीबीपी